लखनऊ में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं. चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे कॉन्कोर्स निर्माण कार्य की वजह से रेलवे ने 15 मई से 23 जून तक प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 पर मेगा ब्लॉक लिया जाना है. इसी कारण झांसी इंटरसिटी अब इस दौरान लखनऊ के चारबाग स्टेशन तक नहीं पहुंचेगी. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से वापस झांसी के लिए रवाना होगी. गर्मियों की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की संख्या के बीच यह बदलाव हजारों लोगों की यात्रा को प्रभावित कर सकता है. रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की अपील की है, ताकि यात्री पहले से ही प्लानिंग करके यात्रा करें.
यह भी पढ़ें: घर में कितना रख सकते हैं सोना? जानिए क्या कहते हैं Income Tax के नियम
कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और रूट बदले
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस अवधि में कुल 38 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है, जबकि 12 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. लखनऊ-शाहजहांपुर इंटरसिटी और लखनऊ-बालामऊ इंटरसिटी अब चारबाग की जगह आलमबाग स्टेशन से संचालित होंगी. इसके अलावा मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट, ओखा एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस और पुणे-गोरखपुर ट्रेन समेत कई प्रमुख ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 या रेल वन ऐप के जरिए ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी से बचा जा सके.
40 दिनों तक चलता रहेगा काम
चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कॉन्कोर्स निर्माण का काम लंबे समय से जारी है. रेलवे के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 पर नींव की खुदाई, बेस निर्माण और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे. यही वजह है कि लगभग 35 से 40 दिनों तक मेगा ब्लॉक लागू रहेगा. इससे पहले भी प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर इसी तरह का निर्माण कार्य किया गया था. रेलवे का कहना है कि भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधा और भीड़ से राहत देने के लिए यह निर्माण बेहद जरूरी है. हालांकि फिलहाल यात्रियों को अस्थायी बदलावों का सामना करना पड़ेगा.
वाराणसी-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन शुरू
एक तरफ जहां कई ट्रेनों में बदलाव किया गया है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी-चंडीगढ़ अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने का ऐलान भी किया है. यह ट्रेन 14 मई से चलेगी और लखनऊ होकर गुजरेगी. वाराणसी से चलकर यह प्रतापगढ़, रायबरेली और लखनऊ होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी. वहीं पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन को 14 से 19 मई तक रद्द किया गया है. साथ ही कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि सफर आरामदायक और बिना परेशानी के पूरा हो सके.
इन ट्रोनों का बदला रूट
मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक स्टेशनों के मध्य रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के कारण पुणे-गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन को 14 से 19 मई के लिए निरस्त कर दिया है. चार ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी. रेलवे के अनुसार पुणे से 14, 15, 16, 17 एवं 18 मई को चलने वाली ट्रेन नंबर 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल निरस्त रहेगी. गोरखपुर से 15 से 19 मई को चलने वाली 01416 गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल निरस्त रहेगी.
अम्बाला कैंट से 15 मई को चलने वाली 17723 अम्बाला कैंट-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शोलापुर-कुर्डुवाड़ी-लातुर रोड-परभणी-मनमाड़ के रास्ते चलाई जाएगी. पुणे से 16 मई को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-मनमाड के रास्ते चलाई जाएगी. हडपसर (पुणे) से 16, 17 एवं 18 मई को चलने वाली 22590 हडपसर (पुणे)-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-नासिक रोड-मनमाड के रास्ते चलाई जाएगी. इसका ठहराव दौंड़ अहिल्यानगर एवं कोपरगांव स्टेशनों पर नहीं रहेगा. इनके स्थान पर अतिरिक्त ठहराव पनवेल, कल्याण, नासिक रोड स्टेशनों पर रहेगा. बनारस से 14, 15 एवं 16 मई, 2026 को चलने वाली 22589 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनमाड-नासिक रोड-ईगतपुरी-कल्याण-पनवेल-लोणावला-पुणे के रास्ते चलाई जाएगी.
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines