Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में गत दिनों हुई लूट में बड़ा खुलासा हुआ है। बदमाशों ने सचिवालय अफसर की पत्नी से लूट की थी। सचिवालय अफसर की पत्नी से लूट करने वाले को आरोपी चिरकु उर्फ कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चिरकु ने शादी के लिए लूट की थी। लूट से रुपये मिलने के बाद चिरकु ने अपनी शादी की थी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि शादी के लिए रुपये इकठ्ठा करने के लिए चिरकु ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट में चिरकु का साथ उसके साथी मोगली उर्फ रामधीरज कश्यप ने दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने लूटा हुआ माल भी बरामद किया। बड़ा खुलासा है कि बदमाश लूट के समय नशे में था।
यह भी पढ़ें: आगरा में बीजेपी विधायक के चाचा की पिटाई, निगम इंस्पेक्टर समेत 20 पर केस, सामने आया वीडियो
क्या था पूरा मामला
हरिश्चंद्र पांडे सचिवालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसचिव हैं। भूतनाथ मार्केट के पास स्थित सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रहते हैं। गत 9 जुलाई को घर में केवल उनकी पत्नी शशि पांडेय, बेटा श्रेयांश और छोटू था। दो युवक घर और एसी खराब होने की शिकायत की बात कही। शशि पांडेय ने ऐसी किसी शिकायत से इंकार किया और अंदर चलने लगी। इतने में बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। एक ने मुंह दबा लिया और दूसरे ने गले पर चाकू से घाव कर दिया। हमले से शशि जमीन पर गिर पड़ीं। बदमाशों ने उनके चेन, कान के टॉप्स निकाल लिए। बच्चों के आने से दोनों बदमाश भाग खड़े हुए।
पुलिस ने पहुंचाया था हॉस्पिटल
लूट के बाद बच्चों ने पापा को जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर एसीपी और थानापुलिस पहुंची। उन्होंने शशि को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हमले की वजह से शशि के गले, माथे और हाथों में चोट लगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमें बनाईं थीं।
नशे में की थी लूट
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने खुलासा करके हुए बताया कि खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया था। कई सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई थी। पता चला कि चिरकू अभ्यस्त अपराधी है। स्मैक का नशा करता है। चिरकू पर पहले से ही 6 मुकदमें दर्ज हैं। लूट के शादी के समय भी चिरकू नशे में था। बदमाश पैसों के तलाश में थे, उन्हें पहला घर शशि का मिला तो उसी में घुस गए थे।
यह भी पढ़ें: ओमान एंबेसी ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र तो हरकत में आई खाकी, नोएडा में NRI के प्लॉट पर कब्जा
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines