Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एंबुलेंस में बीमार पति के सामने महिला साथ छेड़खानी और रेप करने की कोशिश की गई। महिला अपने भाई के साथ बीमार पति को लेकर लखनऊ से अपने गांव लौट रही थी। महिला ने बताया कि उसके पति न्यूरोलाॅजी की समस्या से पीड़ित थे इसके लिए उन्हें इंदिरानगर के सी-ब्लाॅक स्थित हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज में होने वाले खर्च को वे वहन करने में सक्षम नहीं थे।
पीड़िता महिला ने बताया कि उसने डाॅक्टरों से उसके पति को डिस्चार्ज करने के लिए कहा। हाॅस्पिटल से ही उसे एंबुलेंस के ड्राइवर का मोबाइल नंबर मिला। महिला ने बताया कि वे लखनऊ के हाॅस्पिटल से 29 अगस्त को एंबुलेंस से घर के लिए निकले। रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर ने उनसे आगे की सीट पर बैठने को कहा ताकि पुलिस उन्हें देखकर रोके नहीं। इसके बाद वह आगे बैठ गई।
भाई चिल्लाया तो पति का ऑक्सीजन मास्क निकालकर फेंका
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह आगे जाकर बैठी तो एंबुलेंस चालक और सहकर्मी ने उसके साथ छेड़खानी की। मैंने इसका विरोध किया लेकिन उन लोगों ने मेरी एक नहीं सुनी। जब मेरे पति को यह पता चला वे और उनका भाई चिल्लाने लगे। दोनों मेरे साथ छेड़छाड़ करते रहे। इसके बाद दोनों ने छावनी थाने की मुख्य सड़क पर गाड़ी रोकी और पति का ऑक्सीजन मास्क निकालकर फेंक दिया। महिला ने कहा कि दोनों युवक पर्स, पायल, मंगलसूत्र, आधार कार्ड और 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
ये भी पढ़ेंः नाबालिग भांजी के प्यार में पागल था मामा, नवंबर में थी शादी; बात न बनती देख दोनों ने उठाया ये खौफनाक कदम
इसके बाद भाई ने 112 और 108 पर काॅल किया। पुलिस ने हमारा बयान दर्ज किया और एफआईआर के छावनी थाना बुलाया। इसके बाद महिला के पति को 108 एंबुलेंस के जरिए बस्ती के मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया लेकिन इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः जिंदा पकड़ो या मुर्दा! बिहार के मॉडल पर यूपी में 9 शूटर तैनात, भेड़िये को देखते ही करेंगे शूट
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
18 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
23 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines