Kannauj Accident on Agra-Lucknow Expressway: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। आगरा की तरफ जा रही डबल डेकर बस अचानक से पलट गई। इस घटना में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं 19 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह हादसा कन्नौज के पास औरैया बॉर्डर पर हुआ है। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
डिवाइडर से टकराई बस
बता दें कि डबल डेकर बस लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही थी। कन्नौज के पास बस अचानक से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस अचानक से पलट गई और अंदर बैठे 8 यात्रियों की जान चली गई। 19 से ज्यादा यात्री बुरी तरह से घायल हैं। सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें- नोटों की गड्डी मेरी नहीं… संसद में सीट के नीचे मिले पैसों पर अभिषेक मनु सिंघवी ने दिया जवाब
मंत्री ने रोका काफिला
खबरों की मानें तो जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। बस का एक्सीडेंट होते देख मंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने का आदेश दिया। यात्रियों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि बस लोगों से खचाखच भरी हुई थी। कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
टैंकर में लगी आग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बस जहां टकराई, वहां एक टैंकर भी मौजूद था। जोरदार टक्कर के कारण टैंकर में आग लग गई। इस घटना के बाद से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हादसे के कारण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर भी जाम लग गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- ‘AAP के खिलाफ साजिश रच रही BJP’; अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए वोट कटवाने के आरोप
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
20 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines