---विज्ञापन---

‘AAP के खिलाफ साजिश रच रही BJP’; अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए वोट कटवाने के आरोप

Arvind Kejriwal Press Conference: अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने विधानसभा सत्र में कहा था कि वे भाजपा को लेकर एक बड़ा खुलासा करेंगे और इसलिए आज यह प्रेस वार्ता बुलाई गई।

---विज्ञापन---

Arvind Kejriwal Press Conference: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के वोटरों के नाम लिस्ट से कटवा रही है। दिल्लीवासियों से मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।

भाजपा की योजना एक विधानसभा क्षेत्र से करीब 6 प्रतिशत वोट कटवाना है। भाजपा दिल्ली की वोटर लिस्टों में धांधली करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। चुनाव आयोग को वोट कटवाने की एप्लिकेशन भेजी जा रही हैं और हर एप्लिकेशन भाजपा के लेटर हेड पर है। जिस पर भाजपा के पदाधिकारियों को हस्ताक्षर भी हैं। भाजपा किसी कीमत पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम डिलीट कराना चाहती है, लेकिन आम आदमी पार्टी भाजपा को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।

---विज्ञापन---

 

शहादरा विधानसभा से कटवाए 11 हजार के नाम

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को जानकारी मिली है। भाजपा ने शहादरा विधानसभा क्षेत्र से 11018 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाए हैं। इसके लिए बकायदा भाजपा के लेटर हेड पर पदाधिकारी के हस्ताक्षर के साथ एक एप्लिकेशन भेजा गया। इस एप्लिकेशन में वोटर लिस्ट से इतने लोगों का नाम कटवाने की वजह यह बताई गई कि इतने लोग या तो मर चुके हैं या दिल्ली से कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

इतने लोगों को वेरिफाई करना मुश्किल है, लेकिन जब आम आदमी पार्टी ने इनमें से रैंडम 500 लोगों को वेरिफाई किया तो उनमें से 372 लोग वे मिले, जो अभी भी दिल्ली के ही निवासी हैं और भविष्य में भी दिल्ली में ही रहने वाले हैं। शहादरा में एक लाख 86 हजार वोटर्स हैं। 11000 लोग मतलब 6 प्रतिशत वोट, जिन्हें भाजपा कटवाना चाहती है। पिछला विधानसभा चुनाव आप ने शहादरा से 5294 वोट लेकर जीता था।

First published on: Dec 06, 2024 01:07 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola