Lucknow Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक एसयूवी गाड़ी सवार 4 लोग एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के मुताबिक हादसा (Lucknow Accident) शनिवार देर रात का है। एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी गाजीपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जबकि घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसे में मरने वालों की हुई पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में मरने वालों में से एक की पहचान इंदिरा नगर डी ब्लॉक स्थित ओलंपिया जिम ट्रेनर के रूप में हुई है। जबकि उसके तीन साथियों की पहचान अमित कुमार, राजकुमार और प्रियांशु शुक्ला के रूप में हुई है। हादसे में घायल चौथा शख्स हर्ष शुक्ला है। उसका इलाज चल रहा है।
चिनहट में शादी से घर लौट रहे थे चारों
पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात गाड़ी सवार चार लोग चिनहट में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार नियंत्रण खो बैठी और फ्लाईओवर से सीधे नीचे आ गिरी। पीड़ित परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
14 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
19 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
21 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines