प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, देखा तो फटी रह गई आंखें, लड़की निकली उसकी पत्नी

प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, लेकिन वो उसकी पत्नी ही निकल गई. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया.

Prayagraj news

Credit: Freepik

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए तय जगह पर पहुंचा था, लेकिन उसकी किस्मत ने कुछ और ही मोड़ ले लिया. जैसे ही वो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज की रहने वाली सोनी त्रिपाठी की शादी करीब 9 साल पहले प्रतापगढ़ के प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा से हुई थी. उनका कहना है कि शादी के कुछ वक्त बाद ही पति और उसके परिवार ने सोनी को घर से बाहर निकाल दिया. वो पिछले 5 साल से अपनी एक साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी. इस दौरान पति ने कभी उससे और उसकी बेटी से बात करने की कोशिश की.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे जाल में फंसा प्रदभुत?

पति की ऐसी हरकतों से दुखी होकर सोनी ने एक प्लान बनाया. उसने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के नाम से फर्जी ID बनाई और अपने पति को रिक्वेस्ट भेजी. प्रदभुत्त ने तुरंत फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और सोनी को कोई नई महिला समझकर उसके जाल में फंस गया. दोनों के बीच बातें शुरू हुईं और प्रदभुत्त ने उस लड़की से मिलने की इच्छा जाहिर की. यहां तक कि प्रदभुत्त ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया.

दोनों ने बनाया मिलने का प्लान

लंबी बातचीत के बाद 2 मई को दोनों ने मिलने का प्लान बनाया. प्रदभुत्त अपनी प्रेमिका से मिलने की खुशी में तय जगह पहुंच गया, जैसे ही उसकी नजर सामने खड़ी महिला पर पड़ी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वो महिला उसकी पत्नी सोनी निकली. प्रदभुत्त ने जैसे ही सोनी को देखा वो उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दी. गनीमत ये रही कि वहां पर लोग मौजूद थे और उन्होंने पुलिस को तुरंत बुला लिया. पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदभुत्त को तुरंत हिरासत में लिया और अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ