Lord Shri Ram Bhajan Kirtan in Aligarh Madrasa: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश का हर एक व्यक्ति खुश है, जैसे-जैसे समारोह का दिन पास आ रहा है उत्सव को लेकर लोगों की जिज्ञासा सामने आ रही हैं। इस समय देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जो माहौल है, उसे देख समझना मुश्किल नहीं है कि यह सभी लोग अयोध्या जाकर समारोह में शामिल होना चाहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह लोग किस समुदाय है और किस धर्म से है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जितनी खुशी हिन्दुओं को है, उससे ज्यादा मुस्लिमों को है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अलीगढ़ का चाचा नेहरू मदरसा है। जहां भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मदरसे में रामधुन के साथ भजन-कीर्तन किया जाएगा।
अलीगढ चाचा नेहरू मदरसा
मदरसा में गूंजेगा का ‘राम’ का भजन
अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके में स्थित मदरसा चाचा नेहरू के प्रिंसिपल और AMU के पूर्व प्रोफेसर डॉ मोहम्मद इलियास ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कि वह भारतीय संस्कृति और गंगा जमुना तहजीब पर विश्वास रखने वाले लोग हैं। इसलिए 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन उनका मदरसा भी इस समारोह में भाग लेगा और बच्चों के साथ भजन-कीर्तन गाए जाएगे। इसको लेकर तैयारी का जा चुकी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मदरसे का पूरा स्टाफ काम में लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवाओं में Ram Mandir का क्रेज, बदन पर गुदवा रहे ‘राम’ नाम के टैटू
गायत्री मंत्र से होती दिन की शुरुआत
मदरसे के वाइस प्रिंसिपल यासमीन खालिद ने बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम अपना पूरा सहयोग देंगे। मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे इस कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र से होती है। सुबह आते ही बच्चे सबसे पहले गायत्री मंत्र पढ़ते हैं, उसके बाद उनके दिन की शुरुआत होती है। वहीं बच्चे भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन भजन और श्लोक गाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने आगे कहा हम सेक्युलर लोग हैं, हर भागीदारी में शामिल हैं, हमारा भारत बहुत महान है और हम सब इसमें हिस्सेदार हैं।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines