मुस्लिम युवाओं में Ram Mandir का क्रेज, बदन पर गुदवा रहे 'राम' नाम के टैटू

‘Ram’ Naam Tattoo on Muslim Youth Body: जोधपुर में ‘राम’ नाम के टैटू का ट्रेंड चल रहा है, यहां हिन्दू के साथ-साथ मुस्लिम युवा भी अपने शरीर पर ‘राम’ नाम का टैटू भी गुदवा रहे हैं।

'Ram' naam Tattoo on Muslim Youth body

'राम' नाम के टैटू का ट्रेंड

विज्ञापन

विज्ञापन

मुस्लिमों ने करवाया ‘राम’ नाम का टैटू 

इन तस्वीरों में मुस्लिम राम भक्तों की टोली जोधपुर के बाजार में बैठकर हिंदू युवाओं के साथ अपने शरीर पर ‘राम’ नाम का टैटू गुदवाते दिख रहे हैं। इस दौरान इन्होंने तर्क दिया कि ईश्वर अल्लाह सब एक है। इनका राजनीतिकरण किया गया है, जिससे कि आपसी भाईचारे में खटास डाली जाती है। जोधपुर शांत शहर का परिचायक है और यहाँ की पहचान है। यहीं वजह है कि सभी लोग एक दूसरे के त्यौहार, उत्सव और आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जो कि एक बेहतरीन मिसाल के रूप में देखी जाती रही है। अब जब राम मंदिर बन रहा है तो यहाँ के मुस्लिम लोग कैसे पीछे रह सकते हैं। इसलिए इन युवाओं ने अपने बदन पर ‘राम’ का नाम टैटू बनवाया और भाईचारे की एक शानदार मिसाल पेश की। इन्होंने कहा कि अगर इन्हें मौका मिले तो वह राम मंदिर अयोध्या भी जाएंगे।

विज्ञापन

 ट्रेंड में ‘राम’ नाम के टैटू

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब बस गिनती के दिन बचे हैं, जिसको लेकर लोग अलग-अलग अंदाज में तैयारी कर रहे हैं। अपनायत का शहर कहे जाने वाले जोधपुर में टैटू गुदवाने को लेकर ‘राम’ नाम बखूबी ट्रेंड कर रही है। टैटू आर्टिस्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में ज्यादातर लोगों ने ‘राम’ नाम के टैटू को अपने बदन पर गुदवाया है। ‘राम’ नाम के टैटू का क्रेज हिंदुओं में ही नहीं मुस्लिम युवाओं में भी काफी देखने को मिल रहा है, जो कि उनकी भावनाओं को जाहिर करता है। वहीं महिलाएं भी मेहंदी में ‘राम मंदिर’ और राम-सीता का डिजाइन बनवा रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ