अभिषेक कुमार/वैशाली
Loot Gang Ran by Son and Father: उत्तर प्रदेश के वैशाली में पुलिस ने एक लूट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पता चला है कि इस गैंग को बाप-बेटे की जुगलबंदी चला रही थी। बेटा सोना लूटता था और बाप उसे बाजार में बेच देता था। फिलहाल इस गैंग की काली करतूतों से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने इनके अलावा तीन और को भी काबू किया है। जरूरी पूछताछ का क्रम जारी है, जिसके बाद इन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
-
30 सितंबर को सराय थाना क्षेत्र में पारू मलाही गांव के पास बदमाश ने हथियार के बल पर महिला से लूटे थे मंगलसूत्र और ईयर रिंग्स
बता दें कि बीती 30 सितंबर को सराय थाना क्षेत्र में पारू मलाही गांव के पास बदमाश ने हथियार के बल पर एक महिला और उसके बेटे को लूट का शिकार बनाया था। महिला का मंगलसूत्र और ईयर रिंग्स (टोपस) छीनकर अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की तो लूट गिरोह के राज से पर्दा उठ गया। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: देवरिया नरसंहार में जिंदा बचा 8 साल का बच्चा, बचाईं जा सकती थीं 6 जिंदगियां, सीएम योगी ने किया ट्वीट
इस बारे में वैशाली पुलिस अधीक्षक के रवि रंजन ने बताया कि यह लूट गैंग इलाके के सुमित और उसके पिता अरुण के द्वारा चलाया जा रहा था। सुमित द्वारा सोने की लूट की वारदात अंजाम देता था तो अरुण लूट के सोने को आगे बेचने का काम करता था। इनसे बीते दिन लूटे गए महिला के गहनों के अलावा वारदात में इस्तेमाल हथियार, कारतूस का खोल और मोटरसाइकल भी बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में महिला की हत्या तीन टुकड़ों में मिली लाश, दो ट्राली बैग में मिले, एक गद्दे में लिपटा था
छानबीन में इनके तीन और साथियों रोशन कुमार, पंकज कुमार और मनीष के भी नाम सामने आए, जिसके बाद उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ का क्रम जारी है, जिस दौरान इनसे और भी कई राज खुलने की संभावना है। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।
<
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
33 mins agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 hr agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
3 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
3 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
18 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines