---विज्ञापन---

देवरिया नरसंहार में जिंदा बचा 8 साल का बच्चा, बचाईं जा सकती थीं 6 जिंदगियां, सीएम योगी ने किया ट्वीट

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए जनसंहार में आज छह जिंदगियां खत्म हो गईं। एक आठ साल का बच्चा जिंदा बचा, अस्पताल में जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दो भाईयों में जमीनी विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से खून बहा। कत्लेआम की शुरुआत एक हत्या से हुई। गुस्से पर […]

---खबर नीचे जारी है---

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए जनसंहार में आज छह जिंदगियां खत्म हो गईं। एक आठ साल का बच्चा जिंदा बचा, अस्पताल में जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दो भाईयों में जमीनी विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से खून बहा। कत्लेआम की शुरुआत एक हत्या से हुई। गुस्से पर काबू पाया लिया होता तो आज छह जिंदगियां बच सकती थीं।

दिल दहलाने वाला हत्याकांड

देवरिया में आज हुए दिल दहलाने वाले हत्याकांड में पहला शिकार पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव बने। प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद था। इसके चलते दोनों पक्षों को पहले भी कई बार पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे थे, आरोप है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: मां-बाप को लेकर अमेरिका गया, पत्नी बोली- 4 साल से फोन तक नहीं किया, बेटे को भी भूला

एक हत्या से बढ़ गया विवाद

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर हुए इस विवाद में खूनखराब की शुरुआत सबसे पहले सत्यप्रकाश दुबे ने ही की। फतेहपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की मौत सबसे पहले हुई। बताया जाता है कि प्रेम यादव गांव में सत्य प्रकाश से मिलने पहुंचा था तो विवादित भूमि को लेकर दोनों में जमकर बहस हो गई। आरोप है कि सत्यप्रकाश दुबे ने ईंट मारकर प्रेम यादव को मार डाला। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। यहां असलहे से लैस लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश सहित 5 की हत्या कर दी।

---खबर नीचे जारी है---

सीएम ने लिया घटना का संज्ञान

बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए, फिलहाल पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि ‘जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतृप्त परिजनों के साथ हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है।साथ ही रिपोर्ट भी तलब की है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी 

अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद ने बताया कि पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी को हर मामले में राजनीति करने की आदत है, जबकि हमारी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ला एंड ऑर्डर को लेकर हमेशा कड़क रवैया अपनाया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 02, 2023 08:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola