बाप बेटे से लुटवाता था सोना, फिर बेच देता था आगे; भांडा फूटा तो तीन और चढ़े पुलिस के हत्थे

021023UP01

अभिषेक कुमार/वैशाली

Loot Gang Ran by Son and Father: उत्तर प्रदेश के वैशाली में पुलिस ने एक लूट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पता चला है कि इस गैंग को बाप-बेटे की जुगलबंदी चला रही थी। बेटा सोना लूटता था और बाप उसे बाजार में बेच देता था। फिलहाल इस गैंग की काली करतूतों से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने इनके अलावा तीन और को भी काबू किया है। जरूरी पूछताछ का क्रम जारी है, जिसके बाद इन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

  • 30 सितंबर को सराय थाना क्षेत्र में पारू मलाही गांव के पास बदमाश ने हथियार के बल पर महिला से लूटे थे मंगलसूत्र और ईयर रिंग्स

बता दें कि बीती 30 सितंबर को सराय थाना क्षेत्र में पारू मलाही गांव के पास बदमाश ने हथियार के बल पर एक महिला और उसके बेटे को लूट का शिकार बनाया था। महिला का मंगलसूत्र और ईयर रिंग्स (टोपस) छीनकर अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की तो लूट गिरोह के राज से पर्दा उठ गया। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस बारे में वैशाली पुलिस अधीक्षक के रवि रंजन ने बताया कि यह लूट गैंग इलाके के सुमित और उसके पिता अरुण के द्वारा चलाया जा रहा था। सुमित द्वारा सोने की लूट की वारदात अंजाम देता था तो अरुण लूट के सोने को आगे बेचने का काम करता था। इनसे बीते दिन लूटे गए महिला के गहनों के अलावा वारदात में इस्तेमाल हथियार, कारतूस का खोल और मोटरसाइकल भी बरामद किए गए हैं।

छानबीन में इनके तीन और साथियों रोशन कुमार, पंकज कुमार और मनीष के भी नाम सामने आए, जिसके बाद उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ का क्रम जारी है, जिस दौरान इनसे और भी कई राज खुलने की संभावना है। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।

<>

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ