Uttarpradesh Congress vs Samajwadi Party Loksabha Election 2024 (मानस श्रीवास्तव): उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की गांठ कब खुलेगी, ये बडा सवाल यूपी की सियासत में बना हुआ है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच की तल्खी खत्म नही हो रही है, इसकी बड़ी वजह है कि दोनो ही खेमों से दबाव की राजनीति की जा रही है। अब कांग्रेस उन सीटों में भी हिस्सेदारी चाहती है, जिन पर समाजवादी पार्टी अपने 16 उम्मीदवारो की सूची जारी कर चुकी है। ये सीटें खीरी, फैजाबाद और फर्रुखाबाद की हैं। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को विश्वास में लिये बगैर 16 उम्मीदवारो की पहली सूची जारी कर दी थी। जिसके बाद कांग्रेस अब इन तीन सीटों को अपने हिस्से मे मांगने लगी है।
कांग्रेस को 22 सीटों की दरकार
दरअसल कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी से 22 सीटें चाहती है। इनमें से उसकी प्राथमिकता उन सीटों पर है जहां से राहुल गांधी की यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। ये यात्रा चंदौली से शुरू होगी। यात्रा के रूट को परखने के लिये चार सदस्यों की एक टीम चंदौली पहुची हुई है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक इन सीटों पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार चाहती है, क्योंकि एक तो उसे लगता है कि लोकसभा चुनाव में मुसलमान कांग्रेस के साथ जाएगा और दूसरा ये कि कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि राहुल गांधी की यात्रा से इन सीटों पर कांग्रेस का जनाधार बढे़गा, जिससे उनके पक्ष मे माहौल भी बनेगा। इन सीटों में कानपुर, देवरिया, महाराजगंज, गोंडा , बाराबंकी , सुल्तानपुर , वाराणसी , शाहजहापुर, मुरादाबाद , रामपुर , सहारनपुर और अमरोहा शामिल है, लेकिन समाजवादी पार्टी के इन सीटों को लेकर अपने तर्क है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि इन तमाम जिलों में सपा के दो से तीन और कहीं कहीं चार तक विधायक हैं, ऐसे में इन सीटों को वो कांग्रेस के खाते मे नहीं दे सकती है, क्योंकि कांग्रेस का जनाधार नही है।
यह भी पढ़ें: बिहार की बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, श्मशान में पिता की चिता को दी आग
यूपी मे बदलते हुए समीकरण
यूपी मे बदलते हुए समीकरणों पर बीजेपी के रणनीतिकार मजबूती से नजरे जमाये हुये हैं। बीजेपी मानती है कि ये बेमेल गठबंधन परवान नही चढ़ पायेगा। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा विपक्षी दल है इसलिये वो सपा की शर्तो पर समझौता नही करेगी जबकि समाजवादी पार्टी अपने मजबूत जनाधार वाली सीटें कांग्रेस को देकर अपना कद कम नही करना चाहती है, इसलिये सपा ने उन तमाम सीटों पर भी अपने संभावित उम्मीदवारों को प्रचार करने के लिये कह दिया है, जिन सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी है। ऐसे मे ये जरूरी नही कि गठबंधन चुनाव तक किसी मुकाम पर पहुंचे और इन हालातो में बीजेपी का रास्ता और आसान हो जायेगा।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
59 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines