हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा-गाजियाबाद में 2 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, जानिए तारीखें और बंदी का कारण

Dry Day In Ghaziabad And Noida: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इस दिन यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में भी वोटिंग होगी। नियमानुसार दोनों जगहों पर शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी हो गया है। इसके तहत इस सप्ताह 2 दिन शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में इस सप्ताह 2 दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से घोषणा की जा चुकी है। इन दो दिनों के दौरान न तो शराब खरीदी जा सकेगी और न ही बिक्री हो सकेगी। गौतमबुद्ध नगर के प्रशासन ने कहा है कि अगर आदेश का उल्लंघन किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानिए कब रहेगा ड्राय डे, वजह क्या है

दरअसल, नोएडा और गाजियाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसी को देखते हुए ड्राय डे का ऐलान किया गया है। इसके मुताबिक 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से शराब और बीयर की दुकानों पर ताले लग जाएंगे जो 26 अप्रैल की शाम को 6 बजे खुलेंगे। इस दौरान हर तरह के मादक पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। बता दें कि चुनाव से पहले ड्राय डे घोषित करने का नियम भी है।

19 को हुआ था पहले चरण का मतदान

बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहा है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था और दूसरे चरण का मतदान आने वाली 26 अप्रैल को होगा। पहले तरण में जहां 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: कौन थे ठाकुर सर्वेश सिंह? विधायक, सांसद और सफल कारोबारी

ये भी पढ़ें: NDA गठबंधन में तकरार, महाराष्ट्र में क्या चल रहा सियासी ‘खेल’?

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, सूरत में प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें