CM Eknath Shinde

NDA गठबंधन में तकरार, महाराष्ट्र में क्या चल रहा सियासी ‘खेल’?

Nashik Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बीजेपी से नाराज हैं। यहां एनसीपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल ने नासिक लोकसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मांगने का निर्णय लिया है। राजनीतिक गलियारों में इस सीट से पूर्व सांसद समीर भुजबल को भी टिकट मिलने की अटकलें तेज हैं।

Nashik Lok Sabha Seat:  लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान हो चुका है। इस बीच महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में सियासी हलचल मची हुई है। यहां एनसीपी के नेताओं में बीजेपी के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। दरअसल, महाराष्ट्र में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को नासिक लोकसभा क्षेत्र से अब आगे टिकट नहीं मांगने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

MVA के उम्मीदवार ने किया प्रचार शुरू

मीडिया को दिए बयान में छगन भुजबल ने कहा कि बीते तीन सप्ताह से नासिक सीट पर उम्मीदवार को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहां इसके विपरीत MVA के उम्मीदवार ने पहले ही इस सीट पर अपना प्रचार शुरू कर दिया है। ऐसे में अब मैंने सीट से टिकट न लेने का निर्णय लिया है ताकि सहयोगी दल शिवसेना की इस पसंदीदा सीट पर विवाद खत्म हो चुके और विपक्ष को हम मजबूत टक्कर दे सकें। इससे पहले नासिक लोकसभा सीट से छगन भुजबल के भतीजे और पूर्व सांसद समीर भुजबल को टिकट मिलने की भी अटकलें तेज थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ