Noida Traffic Diversion Advisory : देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। सेकंड फेज में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग होगी, इसे लेकर नोएडा ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइजरी जारी की गई है। आइए जानते हैं कि दो दिन कौन से मार्ग बंद हैं और कौन से खुले।
गौतमबुद्ध नगर की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, फूलमंडी मार्ग पर गुरुवार की रात 10 बजे तक और फिर शुक्रवार सुबह 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। फूलमंडी परिसर के आसपास के मार्गों पर चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों से संबंधित गाड़ियों को छोड़कर अन्य वाहनों पर प्रतिबंधित रहेगा। फूलमंडी तिराहे से सेक्टर 88 कैंट आरओ चौक तक यानी फूलमंडी के गेट नंबर 3, 4 व 2 के सामने वाले मार्ग बंद रहेंगे। इस रास्ते पर सिर्फ निर्वाचन अधिकारियों के वाहन ही चलेंगे।
ये रास्ते हैं बंद
सूरजपुर की ओर से कुलेशरा होकर फेज-2 नोएडा की ओर आने वाले डीएससी रोड पर, भंगेल, जेपी फ्लाईओवर से गेझा तिराहे, एनएसईजेड होकर सूरजपुर की ओर जाने वाले डीएससी मार्ग, पंचशील, एल्डिको सेक्टर 93 की तरफ से सेक्टर 83 (याकूबपुर), सेक्टर 87 (नयागांव), सेक्टर 88 (कैंट आरओ) चौक, एनएसईजेड, फेस-2 होकर सूरजपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर, सोरखा, सेक्टर 78 की ओर से ककराला फेस – 2 होकर डीएससी मार्ग की ओर आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों के आवामगन प्रतिबंधित रहेंगे।
इन मार्गों से जाएं अपने घर
सूरजपुर से कलेशरा डीएसपी रोड होकर फेज-2 नोएडा की ओर जाने वाले वाहन कच्ची सड़क तिहारा से दाहिने टर्न कर इंडस्ट्रियल एरिया मार्ग (ईकोटेक-3) होकर अपने घर जा सकते हैं। भंगेल, जेपी फ्लाईओवर से गेझा तिराहे होकर सूरजपुर की ओर (डीएससी मार्ग) जाने वाली गाड़ियां गेझा तिहारा से दाहिने टर्न-यूटर्न कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे परीचौक होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी। फूलमंडी मार्ग बंद होने से वहां की गाड़ियां फेस-2 तिहारा से लावा कंपनी तिहारा होकर निकल सकती हैं।
जानें नोएडा के डीसीपी ने क्या कहा
गौतमबुद्ध नगर डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूरे जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने पहले ही व्यापाक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। सभी तरह के वाणिज्यिक वाहनों को मुख्य डीएसई मार्ग पर कुलेशरा की कच्ची सड़क से डायवर्ट किया गया है। हमने मंडी की चारों ओर की सड़कों को ‘नो वाहन जोन’ बनाया है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
44 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines