INDIA अलायंस को PM मोदी का डर, इसलिए...अखिलेश यादव के नामांकन पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान

Aparna Yadav On Akhilesh Yadav Nomination: कन्नौज से अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव नामांकन पर अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने बयान में मुलायम सिंह यादव, INDIA अलायंस, कांग्रेस का भी जिक्र किया। सुनिए उन्होंने आखिर क्या कहा?

Aparna Yadav UP

अपर्णा यादव। (File Photo)

Aparna Yadav Statement on Akhilesh Yadav Nomination: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होना है। उससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अखिलेश यादव का BJP प्रत्याशी सुब्रत पाठक से मुकाबला होगा। इस सीट से अखिलेश यादव के उतरने से सीट प्रदेश की हॉट सीट बन गई है।

विज्ञापन

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से अखिलेश यादव के नामांकन पत्र दाखिल करने पर BJP नेत्री अपर्णा यादव ने बयान दिया है। अपर्णा ने कहा कि इंडिया गठबंधन को पीएम मोदी का डर है, इसलिए अपने बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतार रही है। उन्होंने कहा कि इस बार BJP को जीताने का लोगों ने मन बना लिया है। प्रधानमंत्री ने जो कार्य किए है, यह किसी से छिपे नहीं है। जो वादे किए है वो जनता के बीच में जाकर पूरे किए है और समय अंतराल से पहले पूरे किए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव की वजह से कई सीटें सेफ

BJP नेत्री अपर्णा यादव ने आगे कहा कि लगातार 365 दिन BJP का हर नेता और कार्यकर्ता फील्ड में रहता है। उन्होंने सपा और इंडिया गठबंधन के नेताओं को लेकर कहा कि उनको पीएम मोदी से डर है। इसलिए वो बड़े नेताओं को चुनाव में उतार रहे हैं। अपर्णा ने कहा मुलायम सिंह की वज़ह से बहुत सारी सीट सेफ मानी जाती थी, लेकिन उन सीटों पर भी BJP ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है और कमल का फूल उन सीटों पर भी खिला है।

बता दें कि अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से नामांकन करने पर यह सीट हाई प्रोफाइल बन गई है। दरअसल, सपा ने पहले यहां से तेज प्रताप यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन इसके बाद स्थानीय नेताओं की अपील के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले लोकसभा चुनाव में नहीं उतरने की घोषणा की थी, लेकिन स्थानीय नेताओं की अपील के बाद उनकों अपना फैसला बदलना पड़ा था। दरअसल, कन्नौज लोकसभा सीट के लिए चौथा चरण यानि 13 मई को मतदान किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ