लोकसभा चुनाव में बजरंगबली की 'एंट्री'; अमेठी में स्मृति ईरानी के बिगड़े बोल, 'लंका' से की कांग्रेस की तुलना

Smriti Irani Targeted Rahul Gandhi Congress: स्मृति ईरानी ने आज चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर खूब जुबानी तंज कसे। एक बार तो उनके बोल बिगड़ गए और उन्होंने कांग्रेस की तुलना लंका से कर दी। अपनी स्पीच में उन्होंने बजरंगबली का नाम भी लिया।

UP Amethi BJP Candidate Smriti Irani Election Campaign

UP Amethi BJP Candidate Smriti Irani Election Campaign

Smriti Irani Statement on Congress Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 में अब बजरंगबली की ‘एंट्री’ हो गई है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में चुनाव प्रचार करने आई केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के बोल तब बिगड़ गए, जब उन्होंने कांग्रेस की तुलना लंका से कर दी। उन्होंने कहा कि 20 मई को मतदान करके हमें प्रधानमत्री मोदी का हनुमान हमें बनना है। कांग्रेस की भ्रष्ट लंका में पूंछ से आग लगानी है। बूथ पर जाकर कमल का बटन दबाना है और राष्ट्रभक्त मोदी को जिताना है। जगदीशपुर विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ईरानी कांग्रेस और राहुल पर लगातार हमलावर

बता दें कि चुनाव प्रचार करते हुए स्मृति ईरानी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हैं। कांग्रेस ने अभी तक अमेठी से अपने लोकसभा चुनाव उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर भी वे कांग्रेस को टारगेट पर लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी पर अब रॉबर्ट वाड्राप की नजर है। राहुल गांधी को क्यों अमेठी के रण में नहीं उतारा जा रहा? क्या वे डर गए हैं, क्योंकि अमेठी को जो विकास राहुल गांधी 15 साल में नहीं कर सके, मैंने 5 साल में करके दिखा दिया।

स्मृति ईरानी ने तंज कसा कि मतदान में सिर्फ कुछ दिन बचे हैं और अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवार फाइनल नहीं किया। क्या कांग्रेस अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रही इस बार? पूरा देश सवाल पूछ रहा कि क्या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? राहुल गांधी कहते हैं कि पार्टी हाईकमान से जो आदेश मिलेगा, स्वीकार होगा। अरे जब चुनाव हारना ही है तो लड़ना क्यों? राहुल गांधी की हार होगी, तभी तो उन्हें अमेठी के रण में नहीं उतारा जा रहा।

विज्ञापन

कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी अमेठी

बता दें कि अमेठी काफी समय तक कांग्रेस का गढ़ रही, लेकिन 2019 में भाजपा ने चुनाव जीतकर गढ़ छीन लिया। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई। इस बार अमेठी में 5वें में 20 मई को मतदान होना होना है। भाजपा ने एक बार फिर स्मृति ईरानी पर विश्वास जताया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। वहीं राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव नामांकन भर चुके हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने वायनाड से ही जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ