Lok Sabha Election 2024: बिहार में राजनीतिक संकट के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीट देने की घोषणा की है। अखिलेश ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
इस समय यह ऐलान इसलिए भी है महत्वपूर्ण
जानकारी के अनुसार हाल ही में लोकसभा चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। इस बैठक में यूपी में सीट शेयरिंग पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई थी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यह ऐलान किया है। उनका यह ऐलान इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के फिर एनडीए के साथ जाने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले पंजाब में आप पार्टी पहले ही यहां की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दे चुकी है। यहां तक की आप ने इसके लिए 40 प्रत्याशियों के नाम भी शॉर्ट लिस्ट कर लिए हैं।
उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटे हैं
इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने वेस्ट बंगाल में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ वोट शेयरिंग में रूचि नहीं दिखाई है। यहां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। जानकारी के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी यहां अपना दल (एस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। नतीजों पर गौर करें तो लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने यहां कुल 62, अपना दल (एस) ने 2, कांग्रेस 1, बीएसपी ने 10 और सपा ने कुल 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा! बीजेपी संग बनाएंगे सरकार, शपथ ग्रहण का समय त
संबंधित खबरें
सीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 mins agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
1 hr agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
2 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
5 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
7 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
8 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
8 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
22 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines