---विज्ञापन---

मुंबई

Shiv Sena List : गोविंदा को अभी शिवसेना से टिकट नहीं, जानें पहली लिस्ट में किस-किस का नाम?

Eknath Shinde Shiv Sena Candidates List : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। देखें पूरी लिस्ट।

Eknath Shinde Shiv Sena Candidates List : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच महाराष्ट्र में एक्टर और पूर्व सांसद गोविंदा ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना ज्वाइन की। इसके बाद शिवसेना शिंदे गुट ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें गोविंदा का नाम नहीं है। आइए जानते हैं कि शिवसेना की पहली लिस्ट में किस-किस का नाम है।

गठबंधन के तहत शिंदे गुट के पाले में आईं 14 सीटें

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में एनडीए की महायुति के बीच सीट शेयरिंग पर करीब-करीब सहमति बन गई है, लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा के पाले में 28 सीटें आई हैं, जबकि शिवसेना शिंदे गुट को 14 और एनसीपी अजित पवार गुट को 5 सीटें मिली हैं। एक सीट राष्ट्रीय समाज पार्टी को दी गई है।

यह भी पढ़ें : एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का थामा दामन, कहां से लड़ेंगे चुनाव?

---विज्ञापन---

दूसरी लिस्ट में गोविंदा को मिल सकता है टिकट

बॉलीवुड के एक्टर गोविंद भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, शिवसेना शिंद गुट की पहली लिस्ट में उन्हें जगह नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि शिंदे को मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट मिली है, जहां से पार्टी गोविंदा को चुनावी मैदान में उतार सकती है। शिवसेना शिंदे गुट की दूसरी लिस्ट में गोविंदा के नाम का ऐलान हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : जेल में कैद आजम खान बने सपा के स्टार प्रचारक, जानें लिस्ट में किन-किन नेताओं के नाम

देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

---विज्ञापन---

मुंबई दक्षिण मध्य : राहुल शेवाले
कोल्हापुर : संजय मंडलीक
शिर्डी : सदाशिव लोखंडे
बुलढाणा : प्रतापराव जाधव
हिंगोली : हेमंत पाटिल
रामटेक – राजू पारवे
हातकणंगले : धैर्यशिल मने
मावल : श्रीरंग आप्पा बारणे

First published on: Mar 28, 2024 07:24 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola