Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर जब टिकटों का ऐलान हो रहा था और पीलीभीत सीट से वरुण गांधी को टिकट नहीं मिला था तो सब हैरान रह गए थे। इसके बाद कई तरह की अटकलें चलीं कि वरुण गांधी सपा या कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन, बाद में खुद वरुण गांधी ने एक पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि वह न चुनाव लड़ेंगे न पार्टी बदलेंगे। लेकिन, अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है।
भाजपा ने दिया ये ऑफर, वरुण ने ठुकराया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण का टिकट काटने के बाद उन्हें रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। इस बारे में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने वरुण गांधी से बात भी की थी। लेकिन वरुण ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। सूत्रों के अनुसार वरुण ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं अपनी बहन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ूंगा। चर्चा है कि रायबरेली से कांग्रेस प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बना सकती है।
पीलीभीत की जनता के नाम वरुण गांधी का पत्र
वरुण को लेकर गर्म हो गया था अफवाहों का बाजार
बता दें कि पीलीभीत सीट से टिकट कटने के बाद चुनावी गलियारों में यह चर्चा खूब चली थी कि वरुण गांधी भाजपा से नाता तोड़ लेंगे और सपा, कांग्रेस के टिकट पर अथवा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बाद में उन्होंने खुद साफ किया था कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे और अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पीलीभीत सीट का टिकट कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को दिया है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच सपा को लगा बड़ा झटका, BJP में गए कई नेता
ये भी पढ़ें: बिहार की इस सीट पर मुख्यमंत्री बनाम अभिनेत्री से दिलचस्प हुआ चुनाव
ये भी पढ़ें: भाजपा की ‘साख’ दांव पर, BSP ने इस पार्टी से आए नेता को दिया टिकट
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
14 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
15 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
18 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
18 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
20 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
23 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines