Mayawati Nephew Akash Anand Y Plus Category Security : देश में कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्रीय दलों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच मोदी सरकार ने बसपा सुप्रीमो मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद को Y कैटेगरी सिक्योरिटी दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा की बी-टीम है बीएसपी?
दरअसल, सवाल उठने के पीछे की वजह राज्यसभा चुनाव है, जिसमें बसपा ने भाजपा के उम्मीदवारों को अपना वोट दिया था। कहा जा रहा है कि इसके बदले में आकाश आनंद को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा यूपी में क्लीन स्वीप करना चाहती है। ऐसे में भाजपा ने बसपा को साधने का काम किया है। हालांकि, मायावती ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़ें : कौन हैं आकाश आनंद? जिसे मायावती ने बनाया अपना उत्तराधिकारी, जानें बसपा सुप्रीमो ने क्यों उठाया ये कदम
पहले भी बसपा पर भाजपा की बी टीम होने का लग चुका है आरोप
ये पहली बार नहीं है कि बसपा पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगा है। पिछले विधानसभा चुनाव में योगी सरकार की जीत पर कहा गया था कि बसपा के वोटर भाजपा में चले गए थे। वहीं, राज्यसभा चुनाव के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म का पालन किया और उन्होंने सपा प्रत्याशियों को वोट दिया, जबकि बसपा विधायक द्वारा भाजपा को वोट देने से साफ हो गया है कि भाजपा की बी टीम बनकर बसपा काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं सांसद बीबी पाटिल?, तेलंगाना में थामा बीजेपी का हाथ
मायावती के भतीजे हैं आकाश आनंद
आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे हैं। लंदन से एमबीए की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा था। विधानसभा चुनाव में मायावती ने अपने भतीजे को लोगों के सामने पेश किया था। साल 2019 लोकसभा चुनाव में आकाश आनंद बसपा के स्टार प्रचार थे। पिछले साल मायावती ने घोषणा की थी कि आकाश आनंद उनके उत्तराधिकारी हैं।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines