Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस समय दल अपने उम्मीदवार फाइनल कर रहे हैं और जरूरत के हिसाब से गठबंधन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। लेकिन, मायावती का ये कदम समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम कर रहा है।
मायावती ने कन्नौज लोकसभा सीट से पूर्व सपा नेता अकील अहमद पट्टा को टिकट दिया है। इस सीट से सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की संभावना है। लेकिन, मुस्लिम नेता को प्रत्याशी बनाकर मायावती ने एक तरह से अखिलेश की प्लानिंग को बिगाड़ने का काम किया है। वहीं, भाजपा ने इस सीट से सासंद सुब्रत पाठक को टिकट दिया है। बता दें कि इस सीट पर साल 1998 से लेकर 2019 तक सपा जीतती आई थी। अब बसपा ने इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक बना दिया है। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसपा ने बिजनौर से विजेंद्र सिंह को टिकट दिया है।
कन्नौज लोकसभा सीट का ऐसा है इतिहास
अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने राजनीतिक करियर की शुरुआत कन्नौज से ही की थी। साल 1998 में इस सीट से सपा के प्रदीप यादव सांसद थे। फिर 1999 में मुलायम सिंह को यह जिम्मेदारी मिली थी। साल 2000 से लेकर 2009 तक अखिलेश यादव यहां से जीतते रहे थे। उनके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तक यह सीट डिंपल के पास थी। लेकिन 2019 में डिंपल के हाथ से यह सीट निकल गई थी। तब भाजपा के सुब्रत पाठक यहां से जीते थे और पार्टी ने इस बार भी उन्हीं पर भरोसा जताया है।
बसपा अकेले लड़ रही है लोकसभा चुनाव
बसपा ने यह लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ने का फैसला किया है। मायावती किसी भी दल के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद गठबंधन की संभावना पर विचार किया जा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बात बन चुकी है। बता दें कि 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी की 63 सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में भगदड़, क्यों पार्टी छोड़ रहे दिग्गज नेता?
ये भी पढ़ें: नागरिकता कानून लोकसभा चुनाव में BJP को कितना फायदा पहुंचाएगा?
ये भी पढ़ें: यूपी में सपा-कांग्रेस को हराएंगे ओवैसी और मायावती; बीजेपी की बी-टीम!
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines