Lok Sabha Election 2024 Congress UP Seat List:
लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया। बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस गठबंधन के तहत अन्य बची हुई 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और अन्य दल लड़ेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस-सपा के बीच चल रही असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई।
देखें कांग्रेस की सीटों की लिस्ट
कांग्रेस ने जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, उनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया शामिल हैं।
वाराणसी में प्रत्याशी उतार चुकी है समाजवादी पार्टी
आपको बता दें कि वाराणसी से पहले ही समाजवादी पार्टी अपना कैंडीडेट उतार चुकी है। ऐसे में उसे यहां अपना प्रत्याशी बदलना होगा। सपा ने यहां सुरेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस इसी के साथ मध्य प्रदेश में भी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को देने की बात कही है।
तीन सीटों पर फंसा था पेंच
इससे पहले दोनों पार्टियों के बीच उत्तर प्रदेश में तीन सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ था। हालांकि अब मामला सुलझ गया है और कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल होने के लिए कहा था कि पहले सीट शेयरिंग पर सहमति बन जाए। उसके बाद वे यात्रा में शामिल होंगे। अब उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
समाजवादी पार्टी ने अब तक उतारे 31 उम्मीदवार
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने यूपी में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां कांग्रेस को सिर्फ एक ही सीट से संतोष करना पड़ा था। जबकि बीजेपी ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल किया था। बीजेपी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी को महज 5 सीटें ही मिल सकी थीं। जबकि बसपा ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया था। एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल- एस को 2 सीटों पर जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी ने अब तक तीन लिस्ट जारी की हैं। इनमें 31 प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: वे जानबूझकर सब कुछ हारते रहे ताकि बेटा अखिलेश जीत जाये, पर ऐसा हो न सका
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्या रायगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह? मिल रहे संकेत
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines