Lok Sabha Election 2024 : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख की घोषणा होने वाली है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां अब अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। यूपी की 80 में से 51 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। आइए जानते हैं कि बची 29 सीटों पर क्यों पेच फंसा है?
उत्तर प्रदेश की बची 29 सीटों को लेकर 6 मार्च को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इसके बाद एनडीए के सहयोगी दलों को दी जानी वाली सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि भाजपा यूपी में सहयोगी पार्टियों को 5 सीटें दे सकती हैं। इसके चलते भाजपा ने पांच सीट बिजनौर, बागपत, मीरजापुर, रॉबर्ट्सगंज, घोसी पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: योगी के गढ़ में भिड़ेंगे भोजपुरी एक्टर्स, रवि किशन के खिलाफ सपा उम्मीदवार कौन?
विवादों वाली सीटों पर फंसा पेच
भाजपा ने विवादों वाली तीन सीटों पर अभी प्रत्याशी नहीं उतारा है, जिसमें सुलतानपुर, पीलीभीत और कैसरगंज सीटें शामिल हैं, जहां क्रमश: सीटिंग सांसद मेनका गांधी, वरुण गांधी सांसद और बृजभूषण शरण सिंह हैं। साथ ही बीजेपी ने बदायूं से उम्मीदवार घोषित नहीं किया, जहां से अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को मैदान में उतारा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या भाजपा ने सपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को टिकट काट दिया है।
इन वीआईपी सीटों पर नहीं घोषित किए गए बीजेपी उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन के साथ कुछ वीआईपी सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं जारी की है। सोनिया गांधी की रायबरेली सीट अभी बची है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा रायबरेली से उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी उतारेगी। वीआईपी सीट फिरोजाबाद, मैनपुरी, गाजीपुर, बदायूं, बरेली पर भी उम्मीदवार नहीं उतारे गए हैं।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 24 सीटों पर INDIA Vs NDA कन्फर्म, कौन किसके सामने, देखें List
यूपी में चार नए चेहरों को मिला टिकट
पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव में हारी 14 में 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हारी सीटों पर चार नए चेहरों को मौका मिला है। महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और गृह राज्यमंत्री रह चुके कृपा शंकर सिंह इस बार जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। श्रावस्ती से साकेत मिश्र को टिकट मिला है, जो श्रावस्ती से एमएलसी और पीएम के प्रधान सचिव रह चुके नृपेंद्र मिश्रा के बेटे हैं। राम मंदिर की निर्माण इकाई के नृपेंद्र मिश्रा अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने अंबेडकरनगर से रितेश पांडे को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही बसपा से इस्तीफा दिया था। पार्टी ने नगीना लोकसभा सीट से नहटौर के विधायक ओम कुमार को टिकट दिया है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines