उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब पर बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में शराब महंगी होने जा रही है। यूपी सरकार ने नई आबकारी और निर्यात नीति को मंजूरी दे दी है। 1 अप्रैल से 36 प्रतिशत अल्कोहल वाली देशी शराब महंगी हो जाएगी। साथ ही यूपी की शराब को विदेशी बाजार में बढ़ावा देने की तैयारी की गई है। इससे शराब प्रेमियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
गत बुधवार को यूपी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में नई आबकारी नीति और आबकारी निर्यात नीति को मंजूरी दी गई। इससे अब घरेलू बाजार में देशी शराब के दाम बढ़ेंगे। साथ ही नई नीति में यूपी की शराब को विदेश में बढ़ावा देने की मंजूरी मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे राज्य सरकार के राजस्व पर काफी फायदा पहुंचेगा। साथ ही किसानों और उद्योग को फायदा पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें: क्या हफ्ते में दो बार शराब पीना ठीक है? डॉक्टर ने बताया हफ्ते में 2, 3 और 4 बार शराब पीने पर क्या होता है
यूपी की नई नीति के अनुसार, 1 अप्रैल से 36 प्रतिशत अल्कोहल वाली देशी शराब महंगी होगी। इसकी ड्यूटी 165 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 173 रुपये कर दी गई। इससे 1 बोतल के दाम में औसतन 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि अन्य श्रेणियों की शराब के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
यूपी सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी शराब की फुटकर दुकानों के राजस्व में 7.5 प्रतिशत बढ़ाया गया है। आबकारी विभाग ने साल 2026-27 के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य रखा है। देशी शराब महंगी होने से करीब 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: ये 15 लक्षण बताते हैं कि आपको गंभीर टेंशन है, यहां जानिए तनाव के क्या संकेत हैं और इससे कैसे मिलेगा छुटकारा
संबंधित खबरें
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 hr agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 hr agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
17 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
23 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
23 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
1 day agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
1 day agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines