Pratapgarh News : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बाद बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान प्रतापगढ़ जिले के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जमकर बारिश हो रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली का भी तांडव देखने को मिला। जिले के 6 अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 10 लोगों की जान चली गई। मानिकपुर थाने में एक अधिवक्ता समेत 3 लोगों की जान चली गई, जबकि कंधई थाने में दंपत्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली NCR में रिमझिम बारिश, यूपी समेत इन राज्यों में 5 दिनों तक बरसेंगे बादल, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
इन इलाकों में गिरी बिजली
प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। जिले के मानिकपुर और कंधई थाना क्षेत्रों में 3-3 एवं फतनपुर, जेठवारा, अंतू और संग्रामगढ़ थाना क्षेत्रों में 1-1 व्यक्तियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया और बारिश के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत की असली वजह पता चल सके।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में मानसून की भविष्यवाणी क्यों हो रही गलत? मौसम विभाग ने बताई सच्चाई
शहर में लगा जाम
तेज बरसात होने की वजह से जिले के कई इलाकों में जलभराव हो गया और पेड़ भी गिर गए। शहर में करीब 2 घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रतापगढ़ से पट्टी जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया। बड़ी गाड़ियां शीतला गंज बाजार से उडैयाडीह होते हुए पट्टी पहुंचीं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने यूपी में 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
चंदौली-मैनपुरी में 11 लोगों की गई जान
चंदौली जिले में भी आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर झूलस गए। वहीं, मैनपुरी में बिजली गिरने से 5 लोगों की जान चली गई।
संबंधित खबरें
PM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 hr agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
16 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines