दिल्ली NCR में रिमझिम बारिश, यूपी समेत इन राज्यों में 5 दिनों तक बरसेंगे बादल, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Monsoon 2024 Latest Update : पूरे देश में मासनूस फैल गया है। इसे लेकर कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में भी आज रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट आई है।

Delhi NCR Rain

देश में मानसूनी बारिश।

Monsoon 2024 : देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी के बाद भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह धूप निकलने के बाद अचानक से दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया और रिमझिम बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बरसात की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम लग गया। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम भारत में बरसेंगे बादल

विज्ञापन

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में गरज और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 11 से 13 जुलाई के दौरान बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले 5 दिनों के दौरान जमकर बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 11-13 जुलाई तक और कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में 12 से 15 जुलाई के बीच जमकर बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

इन राज्यों में 11 जुलाई को भी बरसेंगे बादल

बिहार के कुछ स्थानों पर 11-12 जुलाई को भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं, जबकि पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश और सिक्किम में 11 जुलाई को भी जमकर बादल बरस सकते हैं। कोंकण, गोवा, गुजरात में गुरुवार को बरसात हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ