Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. राजधानी की कई जगह को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी में स्कूलों, इमारतों और कई भवनों को उड़ाने की बात कही गई है. मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई. जिसके बाद लखनऊ में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया. यह धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई है. पत्र में 24 घंटे में बम से उड़ाने की बात दी गई है. पत्र में धमकी देने वाले का कोई जिक्र नहीं है.
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
एडीसीपी सेंट्रल जितेंद्र दुबे के अनुसार, एक 4 लाइनों में लिखे गए एक पत्र में धमकी दी गई. इस पत्र में धमकी देने वाले का नाम नहीं लिखा है. धमकी मिलते ही लखनऊ पुलिस ने शहरभर में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. लखनऊ के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र विधानसभा, लोक भवन के आसपास बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने चेकिंग की. फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें- यूपी, पंजाब, हरियाणा… दिल्ली में ब्लास्ट के बाद देश में कहां-कहां जारी हुआ अलर्ट?
लुलु मॉल में मिला धमकी भरा पत्र
राजधानी लखनऊ के स्कूलों और प्रमुख इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र लखनऊ के लुलु मॉल के भीतर फेंका गया. सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. सुरक्षा के लिहाज से की चेकिंग की जा रही है. वहीं पुलिस अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की मदद से पत्र फेंकने वाले के बारे में पता लगा रही है. लखनऊ पुलिस ने शहरभर में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. लखनऊ के सबसे भीड़भाड़ वाले हजरतगंज, विधान भवन, सचिवालय, मॉल वाले इलाकों में पुलिस चेकिंग कर रही है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में दोस्तों ने की साथी की हत्या, 101 रुपए को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines