Lawrence Gang Sharp Shooter Encounter: मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह लाॅरेंस गैंग के शूटर के साथ मथुरा और दिल्ली पुलिस का एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ के दौरान शार्प शूटर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस उसे तलाश रही थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले कई दिनों से नादिरशाह हत्याकांड के मामले में लाॅरेंस गैंग के शूटर योगेश कुमार की तलाश में जुटी थी। गुरुवार सुबह सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में पहुंची। जहां उसे 26 साल के योगेश कुमार उर्फ राजू पुत्र प्रेम बाबू निवासी बदायूं के छिपे होने की जानकारी मिली। लोकेशन मिलते ही दिल्ली पुलिस और रिफाइनरी थाना पुलिस की एक टीम योगेश को अरेस्ट करने के लिए दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर तलाश करने लगी।
ये भी पढ़ेंः मकान बेचने के नाम BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी से धोखाधड़ी, साढे़ तीन करोड़ रुपये हड़पे
ऐसे हुई मुठभेड़
मथुरा की थाना रिफाइनरी टीम योगेश को अरेस्ट करने के लिए उसकी तलाश करने लगी। पुलिस उसे अरेस्ट कर पाती इससे पहले ही वह बाइक से रेलवे फाटक की ओर भागने लगा। जहां उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली उसके पांव में लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने योगेश के पास से 32 बोर की पिस्टल, 10 कारतूस और बाइक बरामद की है।
ये भी पढ़ेंः पिकअप में आया करंट तो कूदकर भागे 25 लोग, ड्राइवर ने मां बेटी समेत 4 को रौंदा, मथुरा में बड़ा हादसा
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
54 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 hr agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
2 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
4 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
5 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
7 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
9 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
10 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
11 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines