'तेज हवा आई तो दीवार में चिपक जाएगा...' सचिन को झींगुर कहने वाली भाभी का एक और धमाकेदार Video

Seema Haider, Sachin Meena, Bhabhi Video, Lappu sa sachin, Jhingur sa ladka, Trending Video, Viral Video

Seema Haider Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का छोटा-सा गांग रबूपुरा इस समय काफी सुर्खियों में है। पहले तो यहां अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान से अवैध रूप से आई सीमा गुलाम हैदर चर्चा और जांच का विषय बन गई। अब सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को लेकर ‘झींगुर वाली भाभी’ सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके वीडियो ने तहलका मचा रखा है। न्यूज24 के मोहम्मद यूसुफ ने मिथिलेश भाटी से खास बातचीत की।

विज्ञापन

ये वीडियो हुआ था वायरल

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ‘लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का…’ का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा का सचिन और उसकी पाकिस्तान की रहने वाली चार बच्चों की मां प्रेमिका सुर्खियों में बनी हुए हैं। रबूपुरा में मीडिया, पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में रबूपुरा में ही रहने वाली एक महिला ने सीमा हैदर का विरोध किया।

विज्ञापन

प्रेम कहानी पर उठा सवाल

सीमा और सचिन की संदिग्ध प्रेम कहानी और चर्चाओं का विरोध करते समय रबूपुरा की रहने वाली मिथिलेश भाटी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे सचिन को झींगुर और लप्पू सा… कहते हुए सुनाई और दिखाई दी थी। मिथिलेश भाटी का कहना है कि प्रेम की एक सीमा होती है। शादी के बाद लड़की अपने पति से प्यार करती है। ऐसे में चार बच्चे होने के बाद भी किसी दूसरे मुल्क के शख्स से प्यार होने पर मिथिलेश भाटी ने सवाल खड़ा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ