'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का...', यशराज ने सचिन-सीमा पर बनाया गाना, VIDEO देख लोट-पोट हो जाएंगे

Rasode Mein Kaun Tha, Music Producer Yashraj Mukhate, Sachin-Seema Haider, Viral Song, Viral Video

Yashraj Mukhate: पाकिस्तानी सीमा हैदर और भारतीय सचिन मीणा की लव स्टोरी पर गाना बन गया है। गाना बनाया है ‘रसोड़े में कौन था’ गाकर सुर्खियां बटोरने वाले यशराज मुखाटे ने। नए गाने में भी उन्होंने डायलॉग का इस्तेमाल किया है। जिसमें एक औरत को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का, क्या है सचिन में? इंस्टाग्राम पर यशराज के वीडियो को तीन लाख से अधिक लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो आइकन पर क्लिक कर आप भी सुनिए मजेदार गाना

ऐसे हैं गाने के बोल

यशराज ने अपने गाने की शुरुआत सचिन से की है। उन्होंने गाया कि बोल वो पाए न, किसी को भाए न, समझ में आए न, ऐसा क्या है सचिन में…। इसके बाद डायलॉग शुरू होता है कि लप्पू सा सचिन, झिंगुर से लड़का क्या है सचिन में। संगीत के साथ महिला के डायलॉग को लोग खूब सुन रहे हैं। वायरल वीडियो के हास्य पहलू के अलावा ग्रेटर नोएडा के कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस हो सकती है। हालांकि इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन

इससे पहले यशराज ने साथ निभाना साथिया टीवी सीरियल की एक्ट्रेस कोकिला बेन के रसोड़े वाले डायलॉग पर गाना बनाया था।

Rasode Mein Kaun Tha, Music Producer Yashraj Mukhate, Sachin-Seema Haider, Viral Song, Viral Video

Music Producer Yashraj Mukhate

विज्ञापन

चार बच्चों संग भारत आई थी सीमा हैदर

पाकिस्तान की रहने वाली 30 वर्षीय सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थी। वह अपने प्रेमी सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रह रही है। 2019 में दोनों ऑनलाइन गेम पबजी पर मिले थे। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।

4 जुलाई को सीमा हैदर को यूपी पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि मीना को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन दोनों को जमानत मिल गई और वे तब से रबूपुरा इलाके में एक साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ