Uttarakhand Rain 2023: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश (Uttarakhand Rain 2023) के कारण हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से फिर भूस्खलन हुआ है। इसके कारण तीन दुकानें बह गई हैं। बताया गया है कि इस हादसे में 10 से 12 लोग लापता हैं। पुलिस और प्रशासन समेत राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि अभी तक किसी को भी खोजा नहीं जा सकता है।
ये टीमें लगी राहत कार्य में
जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात (गुरुवार रात) गौरीकुंड चौकी पुल के पास मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन हो गया। इससे 3 दुकानें क्षतिग्रस्त होकर मलबे में बह गईं। एसपी रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम, आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Situation: उत्तरकाशी में जारी है कुदरत की मार, तस्वीरों में देखें ताजा हालात
लोगों का अभी तक सुराग नहीं
इस मामले में आपदा प्रबंधन अधिकारी दलीप सिंह रजवार का कहना है, हमें सूचना मिली कि चट्टानें गिरने और भारी बारिश के कारण 3 दुकानें बही हैं। सूचना पर तत्काल प्रभाव से तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बताया गया कि वहां करीब 10-12 लोग थे, लेकिन अब तक पता नहीं चला।
मलबा आने से बंद है गंगोत्री हाईवे
बता दें कि गुरुवार को उत्तरकाशी में भी भारी लैंडस्लाइड हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के बाद काफी मलबा गिरने से भटवाड़ी के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद हो गया। इसके कारण गंगोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीमें मौके पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines