हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेवर एयरपोर्ट में जमीन देने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाई मुआवजे की रकम

योगी कैबिनेट की बैठक में तय कि गया कि 7 गांवों के इन किसानों को SIA (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) नोटिफिकेशन की तिथि से अवॉर्ड घोषणा तक मूल मुआवजे पर बैंक ब्याज समेत 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर का भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय से सात गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा और रिहैब टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

विज्ञापन

अगर आपकी जमीन भी जेवर एयरपोर्ट यानी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है, तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। दूसरे चरण के लिए 7 गांवों की जमीन रिहैबिलिटेशन टाउनशिप के लिए जमीन ली जानी है। पहले इसमें 3100 प्रति वर्ग मीटर मुआवजा दिया जाना था लेकिन अब यह रकम बढ़कर 4300 रुपये हो गई है।

योगी कैबिनेट की बैठक में तय कि गया कि 7 गांवों के इन किसानों को SIA (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) नोटिफिकेशन की तिथि से अवॉर्ड घोषणा तक मूल मुआवजे पर बैंक ब्याज समेत 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर का भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय से सात गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा और रिहैब टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो जाएगी। इससे किसानों को काफी आर्थिक फायदा होगा और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार Air India! 7 शहरों के लिए मांगी परमिशन

विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में रिहैबिलिटेशन टाउनशिप के लिए जेवर बांगर, मदापुर, फलैदा बांगर, करौली बांगर, तीर्थली, धनपुरा और मेहंदीपुर गांवों को जमीन मुहैया करानी है। अब इस जमीन के किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा मिलेगा। योगी कैबिनेट ने पहले इस राशि से 3100 रुपये से बढ़ा दिया है।

बता दें कि दूसरे चरण के लिए जेवर के 6 गांवों से 1181 हेक्टेयर भूमि ली गई थी। इन किसानों के पुनर्वास के लिए जेवर के मदापुर व फलेदा कट के पास दो टाउनशिप बनाने के लिए 7 गांवों से 189.76 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी है। अब इस अधिग्रहण के लिए किसानों को 3100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजे का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन एयरपोर्ट के तीसरे चरण के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई, जहां किसानों से सहमति लेते हुए मुआवजा 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ADM बच्चू सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने इन गांवों के किसानों को भी 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के दर से मुआवजे का प्रस्ताव भेजा था। योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा मिलेगा। इसमें SIA नोटिफिकेशन से अवॉर्ड घोषणा तक 1550 रुपये पर बैंक ब्याज भी शामिल रहेगा।

यह भी पढ़ें: द‍िल्‍ली, मुंबई में नहीं, इस राज्‍य में हैं सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट; स‍िर्फ 10% लोग ही जानते हैं नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola