जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार Air India! 7 शहरों के लिए मांगी परमिशन

जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

JEWAR

एयर इंडिया ने सात शहरों के लिए उड़ानों की मंजूरी मांगी है. (AI Image)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. एयर इंडिया ने जेवर एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों की शुरुआत करने के लिए कमर कस ली है. एयर इंडिया ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से देश के 7 प्रमुख शहरों के लिए उड़ान शुरू करने की अनुमति मांगी है. जल्ह ही एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स उड़ान भरना शुरू कर देंगी. एयरपोर्ट को एयरो ड्रम लाइसेंस की जरूरत है.

विज्ञापन

इन शहरों के लिए होंगी उड़ानें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया ने शुरुआती चरण में जिन शहरों को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना बनाई है, उनमें मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और गोवा शामिल है.

विज्ञापन

मंजूरी का इंतजार

एयर इंडिया ने इन रूट्स के लिए अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी ह. जैसे ही उड़ानों के स्लॉट और शेड्यूल को मंजूरी मिल जाएगी, टिकटों की बुकिंग और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

इंडिगो और अकासा एयर भी लाइन में

सिर्फ एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि इंडिगो और अकासा एयर जैसी एयरलाइंस भी जेवर एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए पहले ही एग्रीमेंट कर चुकी हैं. जेवर एयरपोर्ट के चालू होने से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ