हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP : स्टूडेंट्स के सामने क्लासरूम से टीचर को खींचा, ऊपर ले जाकर मारी गोली; पूर्व प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया

पुलिस ने बताया कि निशात और मोहम्मद सऊद रिलेशनशिप में थे. निशात ने हाल ही यह रिश्ता खत्म कर दिया था. इससे नाराज होकर सऊद बैग में पिस्तल छिपाकर स्कूल पहुंच गया.

विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (Image- X Video Screenshot/Naira_Seth1)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रिश्ता तोड़ने से नाराज युवक ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. 27 साल के युवक ने एक स्कूल में घुसकर छात्रों के सामने उसे गोली मारी और फिर खुद भी जान दे दी. वारदात सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल की है. महिला टीचर की पहचान 26 साल की निशात फातिमा के तौर पर हुई है. निशात करीब एक साल से उस स्कूल में पढ़ा रही थीं.

फातिमा ने खत्म कर दिया था रिश्ता

पुलिस ने बताया कि निशात और मोहम्मद सऊद रिलेशनशिप में थे. निशात ने हाल ही यह रिश्ता खत्म कर दिया था. इससे नाराज होकर सऊद बैग में पिस्तल छिपाकर स्कूल पहुंच गाय. उसने फातिमा को पहले नीचे बुलाया और फिर उसे ऊपर की मंजिल पर बने एक कॉरिडोर में ले गया.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, स्थानीय लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले, चौकी पर भीड़ का हंगामा

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जब वे ऊपर जा रहे थे तो स्कूल का एक स्टाफ मेंबर भी उनके पीछे गया. इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर में बातचीत की. फिर सऊद ने पिस्तौल निकाली और फातिमा के सिर में गोली मार दी. फिर उसने खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

CCTV फुटेज आई सामने

CCTV फुटेज में सऊद फातिमा को हाथ पकड़कर ऊपर की मंजिल की ओर खींचता हुआ दिख रहा है. इस दौरान सभी छात्र एक ओर खड़े होकर दोनों को देख रहे थे. छोटे-छोटे बच्चे घबराए हुए थे. जब वह खींचकर ले जा रहा था तो फातिमा विरोध कर रही थी. लेकिन वह नहीं माना, उसे जबरदस्ती ऊपर ले गया.

विज्ञापन

फायरिंग के बाद छात्र और स्कूल स्टाफ घबरा गए. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि स्कूल में 5वीं क्लास तक के बच्चे पढ़ते हैं. CCTV कैमरों के साथ-साथ स्कूल की सुरक्षा और अंदर आने-जाने के तरीकों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : ‘फ्रेंड’ से मिलने गई नाबालिग से गैंगरेप, चाकू घोंपकर शव खेत में फेंका; टेम्पो से खुला राज

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच के लिए दोनों के घरवालों से भी पूछताछ कर रही है. दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola