दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, स्थानीय लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले, चौकी पर भीड़ का हंगामा

दिल्ली के किशनगंज से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. 34 साल के शख्स ने एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश है.

delhi kishanganj rape case

दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी (Photo: ANI)

दिल्ली के किशनगंज से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. 34 साल के शख्स ने एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने आरोपी को धर-दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जिसके बाद अब देश बंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अंकित के तौर पर हुई है जो दिल्ली के किशनगंज का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे स्थानीय लोग पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के सदस्यों के साथ देशबंधु गुप्ता रोड थाने की पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद 6 साल की मासूम को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस इस बारे में बच्ची के परिजनों और बाकी लोगों से जानकारी जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि वो घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और मामले की बेहद बारीकी से जांच जारी है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

जैसे ही लोगों को इस घटना का पता चला, वैसे ही इलाके में तनाव बढ़ गया. भारी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर इकट्ठे हो गए. उन्होंने पुलिस स्टेशन का घेराव करते हुए नारेबाजी भी की. उनकी मांग है कि मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए. सीनियर पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे और लोगों से बात करके उन्हें शांत कराया. मामले की नाजुकता को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात बिगड़ने पर संभाला जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ