लोग उपवास या व्रत में कुट्टू का आटा से बनी चीजों को सेवन करते हैं। ऐसे में कुट्टू का आटा खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। मिलावटी कुट्टू आटा से बने भोजन को खाने के बाद 100 से अधिक लोग अस्पताल पहुंच गए। उल्टी-दस्त, चक्कर, पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद एक्शन में आए अधिकारियों ने 22 दुकानें सील कर दीं।
यह मामला उत्तराखंड के देहरादून का है, जहां कुट्टू का आटा से बनी चीजें खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। इसे लेकर अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश प्रभावित लोगों ने नवरात्रि के लिए सील की गई दुकानों से कुट्टा का आटा खरीदा था। बाद में इससे बनी सामग्री खाई, जिससे उन्हें उल्टी-दस्त, चक्कर आना और पेट दर्द की शिकायत हुई। फिर ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें : बिना फेरे हम तेरे! लिव इन में हुए 3 बच्चे, प्रेमी ने कर लिया ब्रेकअप और फिर…
अलग-अलग दुकानों से खरीदा गया था कुट्टू का आटा : SSP
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को उन अस्पतालों में भेजा गया, जहां लोग एडमिट हैं। अस्पतालों से जानकारी मिली कि कई मरीज चक्कर आना, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर आए हैं। इसे लेकर एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुट्टू का आटा अलग-अलग दुकानों से खरीदा गया था। पूरी टीम को सतर्क कर दिया गया और पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर उन दुकानों का दौरा किया, जहां से आटा खरीदा गया था और बचा हुआ स्टॉक जब्त कर लिया। साथ ही 22 दुकानों को सील कर दिया गया है। कुट्टू आटा के नमूने भी एकत्र किए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं।
सहारनपुर से देहरादून आया था आटा
अधिकारियों ने बताया कि यूपी के सहारनपुर से देहरादून में मिलावटी कुट्टू आटा सप्लाई किया गया था। इस बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आटा सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सहारनपुर की एक आटा मिल ने कुट्टू आटा सप्लाई किया था। पुलिस टीम सहारनपुर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मिल मालिक, दुकानों और आटा सप्लाई करने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Delhi Dehradun Expressway से 1.5 घंटे में सहारनपुर, देहरादून जाने में भी आधा लगेगा वक्त
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines