'धंधा करती हो, गांव से निकाल देंगे'...नाबालिग लड़की और महिला को पीटा, बाल काटे; गलियों में घसीटा

Kushinagar minor girl and woman brutality case: उत्तर प्रदेश से बेहद हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला और नाबालिग लड़की के साथ लोगों ने दरिंदगी की। लोगों को शक था कि महिलाएं यहां पर गलत काम करती हैं। जिसके बाद उनके बाल काटे गए। उनके साथ मारपीट की गई।

Kushinagar News, Kushinagar Crime News

Kushinagar minor girl and woman brutality case: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दबंगों ने एक नाबालिग लड़की और महिला के साथ दरिंदगी की। दबंगों ने महिलाओं के चरित्र को लेकर सवाल उठाए। आरोपियों ने उनकी बेरहमी के साथ पिटाई की। इसके बाद बाल काट दिए।

विज्ञापन

दोनों महिलाओं को गलियों में घसीटते हुए ग्राम प्रधान के घर ले गए। मामला कुबेरस्थान थाना एरिया का बताया जा रहा है। दबंगों ने महिलाओं को बदचलन कहा। आरोपी महिलाओं के साथ दरिंदगी करने के बाद भी नहीं माने। महिलाओं को गांव से बाहर निकाल देने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन

चरित्र पर शक था, इसलिए की दरिंदगी

नाबालिग लड़की और महिला एक-दूसरे की पड़ोसी हैं। गांव के कुछ लोगों को उनके चरित्र पर शक था। इन लोगों ने दूसरों को भड़का दिया। रात को मौका देख ये लोग महिलाओं के घर आ डटे। जिसके बाद दोनों के साथ बर्बरता की गई। बाद में आरोपी महिलाओं को घसीटते हुए ग्राम प्रधान के घर पर ले गए।

यहां भी दोनों महिलाओं के साथ बर्बरता जारी रही। इन लोगों ने महिलाओं के बाल काट दिए। इसके बाद भीड़ ने महिलाओं को फरमान सुनाया कि अगर वे नहीं सुधरीं, तो गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है। कुबेरस्थान थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो लोगों को अरेस्ट भी कर लिया है। कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने मामले में बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी दो लोगों को काबू किया गया है। काबू आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ