Lucknow: कवि कुमार विश्वास ने मंगलवार को भगवान राम पर आधारित नेशनल मीडिया क्लब के ‘लीडरशिप लेसन्स फ्राम रामायण’ कैलेण्डर का विमोचन किया। इस दौरान कुमार विश्वास ने कहा कि ‘लीडरशिप लेसन्स फ्राम रामायण’ कैलेण्डर में भगवान श्रीराम के लीडरशिप व उनके गुणों को लेकर जो बातें कही गयी हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।
नेशनल मीडिया क्लब की सराहनीय पहल
कुमार विश्वास ने कहा कि यह नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी द्वारा सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि राम हमारे लिए न केवल प्रेरणादायी बल्कि सभी के लिए आदर्श हैं। उनसे सभी को जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। यदि शक्ति और मर्यादा का अद्भुत तालमेल स्थापित करना हो तो हमें श्रीराम के रास्ते पर चलना होगा।
श्रीराम नारायण अवतारों में सर्वाधिक पूर्ण हैं। उनमें छल नहीं है। वह एक शिष्य, पुत्र, भाई, पति, राजा, मित्र भारतीय एवं हर रूप में सर्वश्रेष्ठ हैं। युग कवि ने कहा कि राम आराध्य भी हैं और आराधना भी। राम साध्य भी हैं और साधना भी ! राम मानस भी हैं और गीता भी! राम राम भी हैं और सीता भी। राम धारणा भी हैं और धर्म भी हैं! राम करण भी हैं और राम कर्म भी ! राम गृहस्थ भी हैं और संत भी ! राम आदि भी हैं और अंत भी।
और पढ़िए – यहां भगवान शालिग्राम का हर दिन बढ़ता है आकार, जानें 200 साल पहले कैसा था?
श्रीराम के आदर्शों पर चलें
कुमार विश्वास ने कहा कि श्रीराम किसी की निंदा नहीं करते, विनम्रता उनमें कूट–कूटकर भरी है, वह धर्मज्ञ हैं, हमेशा सत्य बोलते हैं, सदाचारी हैं, दृढ़-प्रतिज्ञ हैं, विवेकवान हैं, अपने मन पर नियंत्रण रखने वाले हैं, अहंकार की शून्यता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि श्रीराम अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं करते वह समाज के कल्याण में अपनी शक्ति का सदुपयोग करते हैं। इसी आधार पर यह कहा जा सकता है कि लोग जाति–धर्म के बंधनों से ऊपर उठकर श्रीराम के आदर्शों पर चलें। अपने मन की अयोध्या को सजाएं–संवारें व उस अयोध्या में श्रीराम के चरित्र को पुनर्स्थापित करें।
वहीं इस मौके पर नेशनल मीडिया क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन आदर्श पूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कण–कण में है राम, हर मन में है राम, आस्था और संगम में बसते हैं प्रभु श्री राम। सफलता पाने के लिए या एक सफल शासक, बॉस, टीम लीडर नेतृत्वकर्ता बनने के लिए व्यक्ति के अंदर कई गुण होने चाहिए। श्री राम के चरित्र से हम कई गुण सीख सकते हैं जो आपको सफल होने में सहायक होंगे।
और पढ़िए – जोधपुर गैंगवार का CCTV फुटेज आया सामने, 1 महीने पहले से थी पूरी तैयारी
अवस्थी ने कहा कि एक सफल नेतृत्वकर्ता की पहचान होती है कि उसे पता होता है कि उसकी टीम में किसकी क्या योग्यता है। प्रभु श्री राम ने सभी को उनकी योग्यता के अनुसार कार्यभार सौंपा और वे हर कार्य में सफल हुए। उन्होंने कई लोगों को दक्षता बढ़ाने के लिए भी कई कार्य सौंपे। गौरतलब है कि डॉ. कुमार विश्वास भगवान राम के जीवन और चरित्रों पर अपनी अनूठी रामकथा अपने–अपने राम से देश एवं विदेशों में लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
आपको बता दें की अभी कुछ दिन पहले ही नेशनल मीडिया क्लब की उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्टरी 2023 एवं भगवान श्री राम पर आधारित ‘लीडरशिप लेसन्स फ्राम रामायण’ डायरी का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विमोचन किया था। विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश के कई सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे।
विमोचन के अवसर पर नेशनल मीडिया क्लब की लीडरशिप लेसन्स फ्राम रामायण डायरी 2023 के बारे में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल मीडिया क्लब के द्वारा भगवान राम की लीडरशिप , उनके गुणों को लेकर जो बाते डायरी में प्रकाशन की गयी है वह लोगों के लिये प्रेरणादायी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महाना ने नेशनल मीडिया क्लब के प्रयासों की भरपूर सरहाना की थी और एनएमसी चेयरमैन रमेश अवस्थी को अपना प्रिय मित्र बताया।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines