UP kidnapping Case : उत्तर प्रदेश से अपहरण का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने एक बच्ची को किडनैप कर लिया और फिर से उसे लेकर झांसी चला गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के घरवारों को फोन कर 5000 रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग से आरोपी को अपने जाल में फंसाकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
यह मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाने में स्थित भोवापुर इलाके का है। कृष्णा गुप्ता की मासूम बच्ची गुरुवार को अचानक से लापता हो गई। बच्ची की उम्र सात साल बताई जा रही है। घरवालों ने शाम को बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। पड़ोस में रहने वाले मदन ने उसी दिन रात में बच्ची के पिता कृष्णा गुप्ता को फोन कर फिरौती मांगी।
यह भी पढ़ें : ‘उत्तर प्रदेश का साइको किलर’…18 साल में 4 मर्डर, पहले दो भाइयों को मारा, फिर पिता और पत्नी को, अब बच्चे टारगेट
आरोपी ने 5 हजार रुपये मांगी थी फिरौती
पड़ोसी आरोपी ने फोन में कहा कि उसकी बच्ची किडनैप हो गई है। अगर उसे बच्ची चाहिए तो बदले में 5 हजार रुपये देने होंगे। इस पर परिजन घबरा गए और पिता ने कौशांबी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई और सर्विलांस की मदद से मदन को ट्रेस किया तो वो झांसी जाता दिख रहा था।
यह भी पढ़ें : ‘भाभी से अफेयर, खूनी साजिश और चचेरे भाई का मर्डर’…सिंगर फरमानी नाज के पिता और भाई निकले हत्यारे
पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद लौटने को किया मजबूर
इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मदन के इर्द गिर्द सोशल नेटवर्किंग का जाल बुना और उसे गाजियाबाद लौटने पर मजबूर कर दिया। आरोपी मदन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बच्ची को छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
37 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines