Khatima Accident: उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में एक कार शारदा नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हुई है। हादसा लोहियाहेड पावर हाउस के पास की बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में द्रौपदी नाम की महिला, उसकी बेटी, उसके भाई के दो बच्चे और कार चालक की मौत हो गई। द्रौपदी लोहियाहेड पावर हाउस की कर्मचारी थी। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने भाई के घर से शारदा नहर किनारे घर लौट रही थी।
फोन स्विच ऑफ मिला तो ढूंढने निकले, नदी में गिरी दिखी कार
द्रौपदी के भाई मोहन ने मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला तो वे अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर निकले। जब वे लोहियाहेड पावर हाउस पहुंचे तो देखा कि कार शारदा नहर में गिर गई है।
मोहन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने तीनों बच्चों समेत पांचों लोगों को नहर से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान द्रौपदी देवी (34), ज्योति (6), दीपिका (7), सोनू (5) और मोहन सिंह धामी (ड्राइवर) के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
4 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
9 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines