'प्रयागराज चलो, ये महायुद्ध...', खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने महाकुंभ को लेकर फिर दी ये धमकी

Prayagraj Maha Kumbh 2025: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पन्नू ने वीडियो संदेश जारी किया है। खालिस्तानी समर्थकों से प्रयागराज एयरपोर्ट आने को कहा गया है।

Gurpatwant Singh Pannu

Maha Kumbh 2025: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीते दिनों पुलिस ने तीन खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर किया था। जिसके बाद पन्नू कई बार धमकी भरे संदेश जारी कर चुका है। अब एक बार फिर पन्नू ने महाकुंभ 2025 को लेकर खालिस्तानी समर्थकों को वीडियो जारी किया है। पन्नू ने इस बाबत सैकड़ों ई-मेल भी किए हैं। जिसमें समर्थकों से 13 जनवरी से 26 फरवरी तक लखनऊ और प्रयागराज एयरपोर्ट आने को कहा गया है। इस मुहिम को खालिस्तानी आतंकी ने महाकुंभ महायुद्ध का नाम दिया है।

सोमवार को पन्नू की ओर से ये ई-मेल भेजे गए हैं। जिसमें लिखा है कि खालिस्तान समर्थक 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक प्रयागराज और लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचें। वहां कश्मीर और खालिस्तान का झंडा फहराएं। न हिंदुत्व न हिंदुस्तान, महाकुंभ प्रयागराज बन गया जंग का मैदान। पिछले महीने ही यूपी एसटीएफ को पंजाब पुलिस ने पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकियों के छिपे होने का इनपुट दिया था।

जिसके बाद पुलिस ने आतंकी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह को ढेर कर दिया था। तभी से सिख फॉर जस्टिस (SFJ ) का सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। अब उसने दूसरी बार महाकुंभ के तीनों शाही स्नान पर्व पर आतंकी हमले करने की धमकी दी है।

महंत रवींद्र पुरी ने कही ये बात

पन्नू पहले भी दोहरा चुका है कि वह पीलीभीत में मारे गए अपने तीनों साथियों की मौत का बदला लेगा। महाकुंभ को वह आखिरी कुंभ बना देगा। पुलिस ने भी धमकियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। अब 10 दिन में पन्नू ने दूसरी बार समर्थकों को वीडियो संदेश भेजा है। वीडियो में पन्नू हिंदुत्व विचारधारा का विरोध करने और उसे खत्म करने के लिए ‘प्रयागराज चलो’ का नारा देता दिख रहा है।

वहीं, PTI की रिपोर्ट के अनुसार परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने पन्नू को ‘पागल’ करार देते हुए तमाम धमकियों को खारिज किया है। महंत ने कहा कि अगर पन्नू ने महाकुंभ में घुसने की हिमाकत की तो उसे पीटकर बाहर निकाल दिया जाएगा। हम लोगों ने ऐसे सैकड़ों पागल देखे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ