बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 26 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है।

Baba Siddique

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्धीकी मर्डर मामले में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। 4500 पेज की चार्जशीट में 26 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी (शरद पवार) नेता की हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ मकोका कोर्ट में पूरी कार्रवाई का विवरण दिया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिर से सुर्खियों में आ गया था। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) कोर्ट में दायर किए गए आरोपपत्र में 175 लोगों को गवाह बनाया गया है। चार्जशीट में 26 आरोपियों के अलावा 3 अन्य आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार साजिश रचकर हत्या को अंजाम दिया गया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस के अनुसार सिद्धीकी सलमान खान के करीबी थी। हत्या करके सीधे तौर पर उनको धमकी दी गई। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

वहीं, दो अन्य आरोपियों शुभम लोनकर और जीशान अख्तर के नाम भी मुख्य तौर पर शामिल किए गए हैं। लोनकर के साथ अनमोल और अख्तर दोनों को वॉन्टेड के तौर पर नामित किया गया है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में इन्हीं लोगों ने साजिश रचने के बाद रेकी करवाई। बाद में मौका देखकर हत्याकांड को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई का नाम सीधे तौर पर चार्जशीट में नहीं शामिल किया गया है। हत्याकांड से उसका अप्रत्यक्ष संबंध बताया गया है।

विज्ञापन

हत्या के पीछे बताए ये कारण

पुलिस ने हत्या के पीछे 3 कारणों का हवाला दिया है। पहला सलमान से संबंध होना और दूसरा अनुज थप्पन आत्महत्या केस का बदला लेना। पुलिस ने तीसरा कारण लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वर्चस्व कायम करना बताया है। पुलिस ने शुभम लोनकर की फेसबुक पोस्ट का जिक्र भी चार्जशीट में किया है। 12 अक्टूबर 2024 को मुंबी में बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे के दफ्तर के बाहर कर दी गई थी। बांद्रा में उनको दो गोलियां मारी गई थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ