उत्तराखंड में आज से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। कपाट सुबह 7 बजे से पूरे विधि विधान से खोले गए हैं। इस दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने भक्ति धुनें बजाई गईं। साथ ही भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश (पुष्प वर्षा) भी की गई। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं, जिसमें पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले ही देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे थे।
खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट
श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि उत्तराखंड में आज से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। आज सुबह कपाट खोले गए, जहां पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कपाट खुलने के बाद भक्तों का फूलों की बारिश करके स्वागत किया गया। कपाट खुलने के बाद वहां पर अभी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसमें भक्त खुशी से झूमते दिख रहे हैं। इसके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें भक्तों की खुशी देखी जा सकती है। कपाट खुलने से पहले प्रदेश में बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
बद्रीनाथ विशाल के कपाट कब खुलेंगे?
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि ‘चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर शुरू हो गई है। आज से दो दिन बाद भगवान बद्रीनाथ विशाल के कपाट भी खुल जाएंगे। यह यात्रा पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगी।’ सीएम ने आगे कहा कि ‘हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, जिसके लिए हमने पूरी व्यवस्थाएं की हैं।’
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, रोजगार भी कर सकेंगे शुरू
संबंधित खबरें
यूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 hr agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
4 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
9 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
10 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
23 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines