Kedarnath 2 years old Girl Rescued: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। गंगोत्री से लेकर यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। हालांकि इसी बीच हादसे की भी कुछ खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन बद्रीनाथ के रास्ते पर बसों की टक्कर देखने को मिली थी। तो आज केदारनाथ में एक बच्ची की जान पर बन आई। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि लोग इसे बाबा केदारनाथ का चमत्कार बताकर जोर-जोर से नारे लगाने लगे।
खाई में गिरी बच्ची
केदारनाथ धाम की यात्रा गौरीकुंड से शुरू होती है। गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर की दूरी 19 किलोमीटर है। ऐसे में ज्यादातर यात्री पैदल ही केदारनाथ धाम की यात्रा करते हैं। इसी कड़ी में एक परिवार केदारनाथ यात्रा पर निकला था। मगर मंदिर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर उनकी 2 साल की बच्ची अचानक से खाई में गिर पड़ी। खाई की गहराई लगभग 50 मीटर की थी। बच्ची के गिरने से परिजन भी परेशान हो उठे। ऐसे में जब कुछ लोग बच्ची को बचाने के लिए खाई में नीचे उतरे तो नजारा देखकर पूरी तरह से दंग रह गए। बच्ची को कोई बड़ी चोट नहीं आई और वो पूरी तरह से सही सलामत थी।
परिजनों ने बताया चमत्कार
इस दौरान बच्ची के सिर में कुछ खरोचें आईं थीं। परिजनों ने केदारनाथ धाम में स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में बच्ची का इलाज करवाया और डॉक्टर ने पट्टी बांधकर बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टर के अनुसार बच्ची बिल्कुल ठीक और स्वास्थय है। वहीं बच्ची को सही सलामत देखकर परिजनों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। सभी इसे बाबा केदारनाथ का चमत्कार मान रहे हैं। परिजन भी बाबा केदारनाथ के जयकारे लगाते नहीं थक रहे हैं।
माता-पिता से मिली बिछड़ी बच्ची
केदारनाथ धाम में चमत्कार की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। महाराष्ट्र का एक कपल अपनी 2 साल की बेटी के साथ यात्रा पर गया था। इस दौरान कपल ने बच्ची को हॉकर पर बिठा दिया और शॉर्ट कट के चक्कर में दूसरे रास्ते पर चला गया। आगे पहुंच कर कपल ने देखा कि उनकी बच्ची उनसे बिछड़ गई है। इस दौरान मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सेक्टर अधिकारी राहुल कुमार को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने हैलीपैड से संपर्क किया। कुछ ही देर में बच्ची लिनचोली में मिली और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची के मिलने पर कपल ने ना सिर्फ सेक्टर अधिकारी का शुक्रिया अदा किया बल्कि इसे बाबा केदारनाथ की महिमा करार दिया।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पर हादसे का खौफनाक वीडियो, 6 दिन में 11 श्रद्धालुओं की मौत, यात्रियों के लिए 7 बड़े अपडेट
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
9 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
9 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
9 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
19 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
19 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
20 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines