हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिट्टी का टीला धंसने से 5 की मौत, कौशांबी में बड़ा हादसा

यूपी के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव में मिट्टी का टीला धंसने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में चल रहा है।

विज्ञापन
kaushambi accident news

उत्तर प्रदेश के कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में आज सुबह तालाब में मिट्टी खोदने गए गांव के ही 8 लोग मिट्टी का टीला धंसने से दब गए। चीख मचने पर पहुंचे लोगों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। इस बीच जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर 35 वर्षीय ममता पत्नी अवधेश, 35 वर्षीय ललिता देवी पत्नी राजेश, 13 वर्षीय उमा देवी, 15 वर्षीय खुशी पुत्री फूलचंद्र और 70 वर्षीय कछहरी देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे से घरों में मचा कोहराम

वहीं, 40 वर्षीय मैना देवी पत्नी राजू, 16 वर्षीय सपना पुत्री भारत और 35 वर्षीय आक्रोश कुमार पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इन मौतों से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- ‘ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं’; UP के मंत्री का शर्मनाक बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola