उत्तर प्रदेश की कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस के आरोपी शकील को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. शकील पर करीब 50000 रुपये का इनाम था, जिसे बीत रात दबोच लिया गया. वहीं गिरफ्तारी के बाद शकील ने रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी और अपने गुनाह कबूल किए. शकील फैक्ट्री के मालिक नौशाद अली का भाई है, जो चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री का कामकाज संभालता था. पुलिस मुठभेड़ में शकील में बाएं पैर में गोली लगी, जिसके घाव का उपचार कराने के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
---विज्ञापन---
पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी पकड़ा गया
DSP मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि आरोपी शकील चेकिंग पॉइंट पर पकड़ा गया. सदर कोतवाल विनीत सिंह और SOG प्रभारी सुनील मंझनपुर के हंजापुर रोड (दीवार कोतारी) गांव के पास चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान बाइक पर आता शकील नजर आया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. पीछा करने पर उसे फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी हमला करते हुए पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मारी तो वह बाइक समेत गिर गया. फिर वह गिड़गिड़ाने लगा कि मेरा घर ढह गया है और बच्चे बेघर हो गए हैं. हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, मुझे माफ कर दो.
आरोपी शकील को अपने किए पर पछतावा
SP सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शकील निवासी महमूदपुर मनौरी बताया. वह चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 14 लोगों की मौत का गुनाहगार था और वांछित था. पुलिस ने उस पर 50000 रुपये का इनाम रखा हुआ था. वह फैक्ट्री के मालिक नौशाद का भाई है और उससे पुलिस ने बाइक के साथ-साथ तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी को अपने किए पर पछतावा हैं. इसलिए उसने हाथ जोड़कर उन लोगों से माफी मांगी है, जिन्होंने धमाके में अपनों को खोया है.
---विज्ञापन---
जिस बेटी को नाजों से पाला, उसे 5 लाख में बेच डाला, कौशाम्बी के मां-बाप की करतूत
फैक्ट्री में हुए धमाके में 14 लोगों की मौत
बता दें कि कौशांबी में रेलवे कॉलोनी के पास बनी अवैध फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक शख्स ने अपने चारों बच्चे खो दिए तो एक शख्स के 3 बच्चों की मौत हो गई. वहीं कई लोगों के मकान ढह गए. पुलिस ने धमाके के मुख्य आरोपी नौशाद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ में ही गिरफ्तार किया था. वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर से सुराग मिलते ही पुलिस ने उसे घेर लिया और फायरिंग का जवाब देते हुए पैर में गोली मार उसे पकड़ लिया.
---विज्ञापन---