यूपी के कौशाम्बी जिले में अपहरण की बड़ी वारदात से सनसनी मच गई। हाड़पुर गोदन गांव में घर के बाहर बरामदे में अपने बाबा के साथ सो रहे 13 साल के मासूम प्रतीक को बदमाश उठा ले गए। बदमाशों ने अपाचे बाइक पर सवार होकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
नाबालिग अपने बाबा के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अंदर सो रहे थे। बाइक पर आए बदमाशों ने जब बच्चे को उठाया, तब बाबा की नींद खुल गई। शोर मचने पर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए।
इलाके में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही एमपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, ASP राजेश सिंह और दो सीओ रात में ही मौके पर पहुंचे। एसपी के आदेश पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है। वहीं मासूम के गायब होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें, प्रतीक के पिता पहाड़पुर कोदन गांव के रहने वाले हैं।
ये भी पढे़ं- बंदूक की नोक पर ‘लुटेरी दुल्हन’ ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो, रिटायर्ड कर्नल के साथ फ्रॉड की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
4 mins agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
3 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
15 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
18 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
19 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
22 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines