बंदूक की नोक पर 'लुटेरी दुल्हन' ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो, रिटायर्ड कर्नल के साथ फ्रॉड की इनसाइड स्टोरी

इस समय देश में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में एक पूर्व कर्नल ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि मथुरा की महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनको लूटने की कोशिश की है।

ex army officer robbed

देश में ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की अक्सर चेतावनी दी जाती हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं। मैट्रिमोनियल साइट पर कई ‘लुटेरी दुल्हन’ के मामले सामने आते हैं। हाल ही में हरियाणा के एक रिटायर्ड सेना कर्नल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें बंधक बना लिया गया। उनके साथ मारपीट और लूटपाट भी की गई। दरअसल, ये रिटायर्ड कर्नल एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक महिला से मिले थे, जिस पर पीड़ित ने आरोप लगाया कि उस महिला ने उनको बंदूक की नोक पर अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। यह महिला अपने पूरे गिरोह के साथ काम कर रही थी।

विज्ञापन

शादी के नाम पर ठगी

पूर्व कर्नल ने गुरुवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा कि मथुरा की महिला ने उन्हें लूटने की योजना बनाई, इस पूरे प्लान में महिला के साथ कई लोग शामिल थे। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, बरसाना स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) राज कमल सिंह ने बताया कि गुरुग्राम निवासी कर्नल रजनीश सोनी (रिटायर्ड) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें लिखा गया कि जनवरी में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर बरसाना की एक महिला ने उनसे संपर्क किया था। यहां पर महिला कथित तौर पर उनसे शादी करने के लिए राजी हो गई थी, जिसके बाद उनकी बातचीत शुरू हुई।

विज्ञापन

इसके बाद महिला ने कर्नल को 25 जनवरी को बरसाना आने के लिए मनाया। इस दौरान उसने कर्नल को राधारानी मंदिर में दर्शन करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक गेस्ट हाउस में उनके ठहरने का इंतजाम किया गया था। उन्होंने इस दौरान मंदिर के दर्शन समेत इलाके की सैर भी की। इसके बाद जब पूर्व कर्नल गेस्ट हाउस लौटे, तो महिला और उसके साथियों ने कर्नल से कहा कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें अभी वहां से निकल जाना चाहिए।

विज्ञापन

कार में की मारपीट

इस सब के बाद वह एक गाड़ी में सबके साथ निकल गए। उन्होंने बताया कि जैसे ही गाड़ी शहर से बाहर निकली सभी ने उन पर हमला कर दिया। फोन जब्त कर लिया, उनके साथ मारपीट की और पैसे ट्रांसफर करने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन करने को कहा। इसके बाद उन्हें फिर से गेस्ट हाउस में वापस ले जाया गया, जहां उसे कथित तौर पर बंदूक की नोक पर अश्लील वीडियो और तस्वीरें लेने के लिए मजबूर किया गया। कर्नल ने बताया कि गेस्ट हाउस से उनका पर्स, बैग, सोने की चेन, डेबिट कार्ड और 12,000 रुपये नकद चोरी हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ